{"_id":"0d885322312013f4f4330ae49ac73962","slug":"delhi-police-arrested-couple-who-stealing-valuable-items-from-weddings","type":"story","status":"publish","title_hn":"'बैंड, बाजा, बारात' गिरोह: शादियों में करता था माल साफ","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
'बैंड, बाजा, बारात' गिरोह: शादियों में करता था माल साफ
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 19 Dec 2013 11:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पुलिस के स्पेशल स्टाफ ने फरीदाबाद पुलिस के सहयोग से शादी और अन्य समारोहों में चोरी करने वाले पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। इस गैंग का नाम बैंड, बाजा, बारात है। मध्य प्रदेश में इस गिरोह को इसी नाम से जाना जाता है।
विज्ञापन
दक्षिण जिला डीसीपी बीएस जयसवाल के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान एस. कुमार और उसकी पत्नी संगीता के रूप में हुई है। स्पेशल स्टाफ प्रभारी राजेन्द्र सिंह की टीम को सूचना मिल रही थी कि शादी समारोहों में चोरी करने वाले गिरोह दिल्ली में सक्रिय हैं।
विज्ञापन
एसआई ज्ञानेन्द्र और राजीव बामेल के साथ फरीदाबाद पुलिस के सहयोग से दोनों को साकेत इलाके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार इनके पास बच्चे होते हैं।
विज्ञापन
शादी और अन्य समारोहों में जाकर बच्चे लोगों का ध्यान भंग करते थे। उसी समय ये दोनों स्टेज आदि से महंगा सामान चोरी कर लेते थे। कई बच्चे भी चोरी की वारदात को अंजाम देते थे।
ये वारदात के लिए टैक्सी और ऑटो एक हजार रुपए एक रात के लिए किराए पर लेते थे। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी से दिल्ली और हरियाणा में चोरी के आधा दर्जन मामलों को सुलझाने का दावा किया है। इनके कब्जे से चालीस लाख रुपए की कीमत की ज्वेलरी समेत अन्य सामान बरामद हुए हैं।