फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   delhi police allegedly burnt man for bribe

'रिश्वत नहीं दी तो पुलिसवालों ने जिंदा जलाया'

Mon, 11 Nov 2013 11:55 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 11 Nov 2013 11:55 AM IST
विज्ञापन
delhi police allegedly burnt man for bribe

दिल्ली के नेबसराय इलाके में एक शख्स के संदिग्ध रूप से झुलसने के मामले में पीड़ित के बेटों ने पुलिस पर रिश्वत न मिलने के चलते उनके पिता को जलाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


मामले में दो सिपाहियों को निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।

उन पर नेबसराय थाने में उगाही करने, आत्महत्या के लिए उकसाने और हत्या का प्रयास का मामला दर्ज किया गया है।

पीड़ित उदयचंद का 85 फीसदी झुलसी अवस्था में सफदरजंग अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के विरोध में रविवार सुबह स्थानीय लोगों ने महरौली-बदरपुर रोड पर जाम भी लगाया, जिन्हें पुलिस अधिकारियों ने समझा बुझाकर शांत करवाया।
विज्ञापन


बेटों के छुड़ाने गया तो लगा दी आग
शनिवार रात उदयचंद (49) ने अपने बयान में आरोप लगाया है कि नेबसराय थाने के सिपाही राजकुमार और सुरेंद्र ने बीस हजार रुपये नहीं देने पर उनके बेटों को झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार रात बेटे के पकड़े जाने पर उसे छुड़ाने के लिए थाने गए थे, जहां सिपाहियों ने उन पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

हालांकि पुलिस का कहना है कि उदयचंद ने खुदकुशी का प्रयास किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच का जिम्मा दूसरे थाने के इंस्पेक्टर को दिया गया है।

पुलिस को देते थे 20 हजार
उदयचंद जेजे कॉलोनी खानपुर के रहने वाले हैं। उनके बेटे नवीन के मुताबिक कुछ दिन पहले दोनों भाइयों ने किराए पर एक ऑटो लेकर चलाना शुरू किया।

नवीन का आरोप है कि यहां के पुलिसकर्मी उन्हीं का ऑटो चलने देते हैं, जो 20 हजार रुपये की उगाही देता है। राजकुमार और सुरेंद्र ने भी नवीन से 20 हजार रुपये की मांग की थी।


नवीन के मुताबिक, उसने साढ़े सात हजार रुपये दिए भी थे, लेकिन पुलिस वाले पूरे रुपये मांग कर रहे थे। तीन दिन पहले एक पुलिसकर्मी ने उसके छोटे भाई भैरव की नाक तोड़ दी थी। शनिवार रात दोनों पुलिसकर्मियों ने नवीन को पकड़ लिया था।


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed