फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   delhi mla rambeer shokeen can be arrested by up police

विधायक की साजिश का पर्दाफाश, हो सकती है गिरफ्तारी!

Tue, 13 Jan 2015 12:33 PM IST
Updated Tue, 13 Jan 2015 12:33 PM IST
विज्ञापन
delhi mla rambeer shokeen can be arrested by up police

पुलिस ने दिल्ली के मुंडका विधानसभा क्षेत्र के निवर्तमान विधायक रामवीर शौकीन को सिर्फ पूछताछ के लिए नोटिस नहीं भेजा है, बल्कि उनकी गिरफ्तारी की भी तैयारी चल रही है।

विज्ञापन


भूरा को छुड़ाने की साजिश में उनके शामिल होने के एक नहीं, कई साक्ष्य जुटा लिए हैं पुलिस ने। अब सिर्फ उनके बागपत आने का इंतजार है।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि यहां से वापस दिल्ली नहीं, बल्कि मेरठ जेल जाना पड़ सकता है। अगर वे सवालों के जवाब देने नहीं आए, तो भी गिरफ्तार होने से बच नहीं पाएंगे। पुलिस उनके वारंट के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल कर देगी।
विज्ञापन


पुलिस दिल्ली के निर्दलीय विधायक को पहले ही लिखा पढ़ी में साजिश की धारा 120 बी का मुल्जिम बना चुकी है। उनके भांजे नीरज बवाना को भूरा को छुड़ाने वाले आरोपियों में शामिल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक के ऑफिस में रची गई थी साजिश

delhi mla rambeer shokeen can be arrested by up police

जांच में यह भी साबित हो चुका है कि वारदात की साजिश का प्लान रामवीर शौकीन के दफ्तर पर बना था। पुलिस ने अभी तक गिरफ्तार मुल्जिमों के बयान में यह भी मालूम कर लिया है कि विधायक को साजिश की जानकारी थी।

पुलिस सूत्र तो यहां तक कह रहे हैं कि एके-47 की बरामदगी विधायक पर दबाव बनने के बाद ही हो पाई है। विधायक ने फिलहाल पुलिस से यह कहकर मोहलत मांगी है कि उनकी तबीयत खराब चल रही है।

पुलिस सूत्र बता रहे हैं कि उनके सामने कई मोबाइल फोन की कॉल डिटेल भी रखी जाएंगी। उनसे पूछा जाएगा कि भूरा को छुड़ाने में शामिल रहे बदमाशों से उनकी बात क्यों हुई? उनसे उनके भांजे नीरज बवाना के बारे में भी सवाल होंगे। वह एक लाख का ईनामी है।

एसपी, बागपत जितेंद्र शाही ने बताया कि विधायक को फिलहाल पूछताछ के लिए बुलाया गया है। उनके खिलाफ वारदात की साजिश में शामिल होने के कई साक्ष्य मिल चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed