फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   delhi minor slits neck of two friends

सोकर उठा, और रेत दिया दो दोस्तों का गला

Wed, 29 Jan 2014 08:33 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 29 Jan 2014 08:33 AM IST
विज्ञापन
delhi minor slits neck of two friends

दिल्ली के अलीपुर इलाके में एक नाबालिग मंगलवार को सोकर उठा। उसके बाद अचानक उसने बगल में सो रहे दोस्त पर हथौड़े से हमला कर दिया। फिर चाकू से उसकी गर्दन रेत दी।

विज्ञापन


दूसरे दोस्त की नींद खुली तो उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। इस पर नाबालिग ने चाकू से उसके गर्दन पर भी हमला कर दिया। उसके बाद मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने घायल युवकों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने राजू (20) को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं गोविंद (19) कोलोकनायक अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन

खाना बनाने को लेकर हुआ था झगड़ा

delhi minor slits neck of two friends

पुलिस के अनुसार, अब्दुल गनी (50) की अलीपुर के बीडीओ ब्लॉक में वर्कशॉप है। इसमें दरभंगा (बिहार) के रहने वाले राजू, गोविंद और एक नाबालिग (17) काम करते थे। तीनों वर्कशॉप के अंदर बने एक कमरे में ही रहते थे।

गोविंद से पूछताछ में पता चला कि सोमवार रात खाना बनाने को लेकर नाबालिग और राजू के बीच झगड़ा हो गया था। बाद में राजू और गोविंद ने नाबालिग से ही खाना बनवाया। खाना खाने के बाद राजू और गोविंद सो गए।

नींद खुली, और फिर मचाया कोहराम

delhi minor slits neck of two friends

मंगलवार तड़के नाबालिग उठा और राजू के सिर पर हथौड़े से हमला कर दिया। इसके बाद रसोई से चाकू लाकर उसकी गर्दन को रेत दिया। शोर सुनकर गोविंद की नींद खुल गई। नाबालिग को राजू पर हमला करते देख गोविंद शोर मचाने लगा।

नाबालिग ने उसकी गर्दन पर भी चाकू से हमला कर दिया। घायल गोविंद जान बचाकर बाहर की ओर भागा और घटना की जानकारी अपने मालिक को दी। पकड़े जाने के डर से नाबालिग फरार हो गया। गनी ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed