{"_id":"c5347f465337347da2d50cb670c5eebe","slug":"delhi-minor-girl-raped-in-bulandshahr","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरोसे का कत्ल: जिसने काम दिया, उसने ही लूटी अस्मत","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
भरोसे का कत्ल: जिसने काम दिया, उसने ही लूटी अस्मत
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 16 Dec 2013 08:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मां-बेटी को जिस शख्स ने रोजी-रोटी दी, उसने ही उनके भरोसे का कत्ल कर दिया। शादियों में कामकाज दिलाने वाले ठेकेदार ने 16 साल की लड़की की अस्मत को तार-तार कर दिया।
विज्ञापन
मां-बेटी की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। और आगे की कार्रवाई के लिए मामले की सूचना बुलंदशहर पुलिस को दे दी है।
दिल्ली के सीमापुरी इलाके में रहने वाली 16 वर्षीय सीमा (परिवर्तित नाम) अपनी मां के साथ रविवार सुबह थाने पहुंची। उसकी मां ने पुलिस को बताया कि वह शादी समारोह में काम करती है। 12 दिसंबर को वह अपनी बेटी को लेकर एक ठेकेदार के साथ शादी में काम के लिए बुलंदशहर गई थी।
विज्ञापन
अगले दिन ठेकेदार के साथ ही दोनों वापस आ रही थीं। रास्ते में ठेकेदार ने उसकी बेटी को किसी बहाने उससे अलग कर दिया और उससे रेप किया। दिल्ली पहुंचने के बाद उसकी बेटी ने सारी बातें बताई।
विज्ञापन
पुलिस ने महिला की शिकायत पर किशोरी का मेडिकल करवाया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। आरोपी ठेकेदार के खिलाफ जीरो एफआईआर में दुष्कर्म का मामला दर्ज कर दिल्ली पुलिस ने बुलंदशहर पुलिस को सूचना दे दी।