{"_id":"fcd0081754f34a9f5997040a0596b69e","slug":"delhi-minor-girl-raped-by-youth","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा को स्कूल के बहाने ले गया दोस्त के घर, लूटी अस्मत","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
छात्रा को स्कूल के बहाने ले गया दोस्त के घर, लूटी अस्मत
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 10 Dec 2013 07:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के अमन विहार इलाके में एक युवक पड़ोस में रहने वाली 12 वर्षीय छात्रा को बाइक से स्कूल छोड़ने ले गया। लेकिन स्कूल न जाकर छात्रा को अपने एक दोस्त के घर लेकर पहुंच गया।
विज्ञापन
वहां चाकू की नोंक पर उससे रेप किया। मेडिकल जांच में रेप की पुष्टि हो गई है। पुलिस ने युवक के खिलाफ रेप और पोक्सो के तहत मामला दर्ज कर लिया है। शिकायत के बाद से आरोपी फरार है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, 12 वर्षीय सीमा (परिवर्तित नाम) अपने परिजनों के साथ अमन विहार इलाके में रहती है। वह सरकारी स्कूल की सातवीं कक्षा में पढ़ती है। उसके परिजनों ने रविवार को थाने में दी शिकायत में आरोप लगाया कि उनकी बेटी सात दिसंबर को पैदल स्कूल जा रही थी।
विज्ञापन
इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले प्रभात (22) ने बच्ची को बाइक से स्कूल छोड़ने की बात कही। वह छात्रा को लेकर स्कूल जाने के बजाए अपने दोस्त के घर पहुंच गया। जहां उसने चाकू की नोंक पर उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही उसने किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी।
छात्रा किसी तरह से घर पहुंची और रात में परिजनों को इस बात की जानकारी दी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने युवक के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस का कहना है कि आरोपी युवक घटना के बाद से फरार है। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है।