फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   delhi husband killed his wife for illicit relation

3 साल तक मियां-बीवी में नहीं बने संबंध, फिर हत्या

Tue, 14 Jan 2014 01:28 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 14 Jan 2014 01:28 PM IST
विज्ञापन
delhi husband killed his wife for illicit relation

दिल्ली के सागरपुर इलाके में हुए डबल मर्डर में आरोपी टैक्सी ड्राइवर ने अवैध संबंध के शक में अपनी पत्नी की हत्या की बात कबूली है। गुस्से में उसने अपनी बेटी को भी मार डाला था। हालांकि बेटी की हत्या का उसे पछतावा है।

विज्ञापन


आरोपी जसविंदर ने बताया कि पिछले तीन साल से एक ही घर में रहने के बावजूद पति-पत्नी के बीच कोई संबंध नहीं था। उसकी पत्नी सरिता प्राइवेट नौकरी कर बेटी शालिनी का पालन-पोषण करती थी। उसे शक था कि सरिता का किसी अन्य व्यक्ति से संबंध है। जबकि सरिता को भी जसविंदर पर किसी महिला से संबंध होने का शक था।
विज्ञापन


जरा सी बात पर सरिये से मार दी बीवी-बच्ची

इस वजह से दोनों के बीच संबंध काफी खराब हो चुका था। जसविंदर ने सरिता से तलाक लेना चाहा। लेकिन सरिता ने उससे प्रॉपर्टी में अपना हिस्सा मांगा। प्रॉपर्टी जसविंदर की मां के नाम पर है, इसलिए वह अपने पूरे परिवार के मर्जी के खिलाफ इस प्रॉपर्टी में सरिता को हिस्सा नहीं दे पा रहा था। इसकी वजह से वह काफी तनाव में था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीवी को दिखाता था पोर्न, अब देना होगा हर्जाना

पूछताछ में खुलासा हुआ कि सरिता अपनी बेटी के साथ एक कमरे में रहती थी, जबकि जसविंदर दूसरे कमरे में रहता था। जसविंदर बाहर से ही खाना खाकर आता था। शनिवार को जसविंदर हत्या करने की नीयत से ही घर आया था।


लेकिन उसने घर में साली की बेटी को देखा। साली की बेटी मौसी के साथ पलंग पर सोई हुई थी। जिसे वह अपने कमरे में सोने के लिए लेकर चला गया। उसके सोने के बाद देर रात उसने वारदात को अंजाम दिया।

उसके गुस्से का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सरिया के प्रहार से मां-बेटी के सिर के परखच्चे उड़ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed