{"_id":"69af8fffb68f29b1fb221885cf2ce74a","slug":"delhi-husband-killed-his-wife-and-daughter","type":"story","status":"publish","title_hn":"जरा सी बात पर सरिये से मार दी बीवी-बच्ची","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
जरा सी बात पर सरिये से मार दी बीवी-बच्ची
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 13 Jan 2014 11:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुबह होते ही एक घर से एक बच्ची के चीखने की आवाजें आ रही थीं। आस-पड़ोस की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब कमरे का दरवाजा तोड़ा तो सबके होश उड़ गए। एक महिला और 10 साल की एक बच्ची की लाश खून से लथपथ बिस्तर पर पड़ी थी।
विज्ञापन
पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। उसने ही पत्नी और बेटी के सिर पर सरिया मारकर हत्या कर की थी। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया सरिया बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
यह घटना दिल्ली के सागरपुर क्षेत्र की है।
आंख खुली तो सामने थीं दो लाशें
पुलिस के अनुसार, इंद्रा पार्क में टैक्सी चालक जसविंदर शर्मा पत्नी सरिता (35) और बेटी शालिनी (10) के साथ गली नंबर 7 में रहता था। शनिवार को सरिता की बहन की बेटी सुमन (बदला नाम) उसके घर आई थी। रात में खाना खाने के बाद परिवार के सभी सदस्य सो गए।
विज्ञापन
रविवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे सुमन कमरे से जोर-जोर से चिल्लाकर लोगों से मदद की गुहार लगाने लगी। आसपास के लोग वहां पहुंचे तो दरवाजा बाहर से बंद था। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो कमरे का फर्श खून से रंगा हुआ था।
सरिता और शालिनी के सिर और गर्दन पर वार करके हत्या की गई थी।
गिरफ्तारी
पुलिस पूछताछ में सुमन ने बताया कि रात में खाना खाने के बाद जसविंदर ने उसे दूसरे कमरे में सोने के लिए कहा था। सुबह नींद खुलने पर उसके कमरे में अंधेरा था। उसने मौसी को आवाज लगाई।
कोई जवाब नहीं मिलने पर वह मौसी के कमरे में गई। मां-बेटी बिस्तर पर अचेत पड़ी थीं और जसविंदर घर से गायब था। इसके बाद सागरपुर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करके जसविंदर को गिरफ्तार कर लिया।
पति-पत्नी के बीच विवाद
पुलिस उपायुक्त सुमन गोयल ने बताया कि विवाह के बाद से ही पति-पत्नी के बीच विवाद था। आरोपी और उसके परिवार के अलावा सरिता के परिवार से पूछताछ की जा रही है, ताकि हत्या के कारणों का खुलासा हो सके।