{"_id":"edf01fe7144456b7ad10bfda0c011948","slug":"delhi-girl-abducted-and-gangraped-by-five-men","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली से लड़की अगवा, मथुरा में 5 दिनों तक गैंगरेप","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
दिल्ली से लड़की अगवा, मथुरा में 5 दिनों तक गैंगरेप
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 08 Nov 2013 11:49 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली में 20 वर्षीय युवती को अगवा कर उससे गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। एक युवक ने उसे अगवा किया और चार दोस्तों के साथ मिलकर उसको हवस का शिकार बनाया।
विज्ञापन
पुलिस ने अपहरण और गैंगरेप का मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता दिल्ली के देवली की रहने वाली है।
फैशन डिजाइनिंग का कोर्स कर रही युवती ने बताया कि 30 अक्टूबर को वह ट्यूशन के लिए नेब सराय इलाके में जा रही थी तभी रास्ते में एक युवक ने उसे अगवा कर लिया।
विज्ञापन
वह लड़की को मथुरा ले गया और चार दोस्तों के साथ मिलकर उससे रेप किया। उन लोगों ने उससे पांच दिनों तक रेप किया। बाद में उन लोगों ने पीड़िता को नेब सराय इलाके में लाकर छोड़ दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि रेप और अपहरण का मामला दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।
