{"_id":"5899923ea1634235542f4f1a8eb988b5","slug":"delhi-gangrape-case-with-denmark-lady","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की जींस तक उतार ले गए दरिंदे","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
महिला की जींस तक उतार ले गए दरिंदे
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 16 Jan 2014 12:45 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली के दिल कनॉट प्लेस के पास सरेशाम 7-8 दरिंदे तीन घंटे तक विदेशी महिला की आबरु के साथ खेलते रहे।
विज्ञापन
लेकिन न तो दिल्ली पुलिस और न ही रेलवे पुलिस को मामले की भनक तक लगी। गणतंत्र दिवस को देखते हुए दिल्ली पुलिस राजधानी में कड़ी सुरक्षा इंतजामों के दावे कर रही है।
लेकिन मंगलवार हुई वारदात ने पुलिस के दावों की पोल खोलकर रख दी है। जिस जगह वारदात हुई वहां पर रेलवे अधिकारियों का क्लब है।
सूत्रों की मानें तो सूनसान इलाका होने की वजह से अक्सर यहां छोटी-मोटी वारदात होती रहती है। बावजूद इसके लोकल पुलिस और रेलवे पुलिस यहां की सुरक्षा व्यवस्था पर कोई ध्यान नहीं देती।
विज्ञापन
वारदात के दौरान आरोपियों ने महिला के विरोध करने पर उसकी पिटाई भी कर दी। पीड़िता ने बताया कि उसने मदद के खूब शोर भी मचाया। लेकिन किसी ने उसकी नहीं सुनी।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों की मानें तो आरोपियों ने महिला की पहनी हुई जींस तक लूट ली।
महिला को एक आरोपी को पजामा पहनकर वहां से जाना पड़ा। ऐसे में सवाल उठता है कि कनॉट प्लेस से सटी सूनसान जगहों पर पुलिस गश्त क्यों नहीं करते हैं।
दिल्ली पुलिस आयुक्त बार-बार महिलाओं की सुरक्षा बढ़ाने और सूनसान जगहों की पहचान कर गश्त करने की दुहाई देते रहते हैं।
वारदात से करीब 500 मीटर पहले कनॉट प्लेस के आउटर सर्किल पर पुलिस बूथ मौजूद है। लेकिन पुलिस के सुस्त रवैये की वजह से वह हादसे का शिकार हो गई। पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाई होती तो वह हादसे से बच सकती थी।