{"_id":"2158b6895de5dd492f14adc190c36e58","slug":"delhi-gangrape-accuseds-afriad-after-juvenile-sentence","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली गैंगरेप: नाबालिग को सजा, दूसरे आरोपियों की उड़ी नींद ","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
दिल्ली गैंगरेप: नाबालिग को सजा, दूसरे आरोपियों की उड़ी नींद
टीम डिजिटल
Updated Tue, 03 Sep 2013 11:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली गैंगरेप मामले में नाबालिग दोषी को सजा सुनाए जाने के बाद से तिहाड़ जेल में बंद अन्य सभी आरोपियों के रातों की नींद उड़ गई है। वे बीमार दिखने लगे हैं।
विज्ञापन
जेल सूत्रों के अनुसार, गैंगरेप और हत्या के मामले में फांसी होने की संभावना को देखते हुए आरोपी खासे तनाव में हैं। खासकर रात में नींद न आने और सिर में दर्द से परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन
तिहाड़ जेल के प्रवक्ता सुनील गुप्ता ने बताया कि सभी आरोपी अनिंद्रा के शिकार हो गए हैं। हालांकि, वे केस की सुनवाई पर निरंतर कोर्ट जा रहे हैं।
जेल अस्पताल के डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज किया जा रहा है।
जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड ने नाबालिग को तीन साल की सजा सुनाई थी। इस पर लड़की के घरवालों ने इस फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट जाने की बात कही थी।