{"_id":"4c5684c570863e73df41c76b61fccf06","slug":"delhi-gangrape-3-more-held-one-a-juvenile","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीपी रेप केसः नशेड़ी नाबालिग भी वारदात में शामिल","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
सीपी रेप केसः नशेड़ी नाबालिग भी वारदात में शामिल
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 18 Jan 2014 11:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहाड़गंज इलाके में डेनमार्क की महिला पर्यटक से लूटपाट और गैंगरेप के मामले में अब तक कुल छह आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
पकड़े गए आरोपियों में से एक नाबालिग है जिसकी उम्र 17 साल है।
आपको याद होगा निर्भया कांड जिसमें एक नाबालिग भी शामिल था और उसे अलग तरह ट्रीट किया गया था। इस मामले में भी नाबालिग का नाम सामने आया है।
इसके बाद एक बार फिर इस पर बहस शुरू हो गई है कि नाबालिगों के लिए अलग कानून क्यों? बीजेपी नेता सुषमा स्वराज ने इस मामले पर ट्वीट भी किया है।
सभी आरोपी हैं नशेड़ी
डेनमार्क की रहने वाली 51 वर्षीय महिला ने गत बुधवार को आठ युवकों के खिलाफ लूटपाट और गैंगरेप का आरोप लगाया था। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि सभी आरोपी नशेड़ी हैं।
पुलिस ने बुधवार की रात इस मामले में शामिल दो आरोपियों महेंद्र उर्फ गंजा और मोहम्मद रजा को गिरफ्तार कर लिया था। इनके पास से महिला से लूटा गया सामान मिल गया था। पूछताछ में दोनों ने वारदात में शामिल अन्य आरोपियों के नामों का खुलासा किया।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को रेलवे पुलिस ने राजू उर्फ भज्जी (23) को पहाड़गंज से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की आधा दर्जन से अधिक टीम अन्य पांच आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई जगहों पर दबिश दे रही थी। इसी बीच स्पेशल स्टाफ ने एक सूचना के आधार पर शुक्रवार को यमुना विहार से अर्जुन और राजू व नाबालिग को पहाड़गंज से दबोच लिया।
राजू ने पुलिस को बताया है कि वह पहले गोविंदपुरी में रहता था। लेकिन नशे का आदी हो जाने के बाद वह नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, कनॉट प्लेस और पहाड़गंज के आस पास के इलाकों में ही घूमता रहता है।
पुलिस के आला अधिकारियों का कहना है कि फरार दो आरोपियों की पहचान कर ली गई है लेकिन उन तक पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
पुलिस ने तीसरे आरोपी को रिमांड पर लिया
डेनमार्क की महिला से गैंगरेप मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया है। अदालत ने पुलिस को आरोपी से पूछताछ के लिए तीन दिन का रिमांड दिया है। मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों को पुलिस पहले ही रिमांड पर ले चुकी है। पूछताछ के बाद पुलिस तीनों आरोपियों को 20 जनवरी को कोर्ट में पेश करेगी।
तीस हजारी अदालत के एसीएमएम सुधांशु कौशिक ने आरोपी राजू उर्फ भज्जी को तीन दिन के पुलिस रिमांड में भेज दिया है। आरपीएफ ने राजू को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन कंपाउंड से बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया था। आरपीएफ ने राजू को संबंधित कोर्ट में पेश किया। पुलिस ने अदालत को बताया कि पहले से गिरफ्तार दो आरोपियों से पीड़िता का आईपैड बरामद कर लिया गया है।
इंटरपोल के जरिए मिली मेडिकल रिपोर्ट, रेप की पुष्टि
दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक दिल्ली पुलिस को पीड़ित महिला का प्राथमिक मेडिकल रिपोर्ट मिल गई है। इंटरपोल के जरिए मिली मेडिकल रिपोर्ट में रेप की पुष्टि हुई है। साथ ही शरीर के कई जगहों पर चोट के निशान होने की बात कही गई है। फिलहाल पुलिस मेडिकल रिपोर्ट पर डॉक्टरों से राय ले रही है। पुलिस के मुताबिक दिल्ली से डेनमार्क पहुंचने के बाद पीड़िता ने वहीं के एक अस्पताल में अपनी मेडिकल जांच कराई थी।
आज भी खुलेआम इलाके में घूम रहे है नशेड़ी
पुलिस नशेड़ियों पर लगाम लगाने में नाकाम साबित हो रही है। शुक्रवार को भी राजधानी के अलग-अलग जगहों पर नशेड़ियों को खुलेआम नशा कर घूमते हुए देखा गया। चौंकाने वाली बात यह रही कि जिस जगह पर नशेड़ियों ने डेनमार्क की महिला के साथ वारदात को अंजाम दिया गया, वहां भी वह अन्य दिनों की तरह घूमते हुए नजर आए।
डेनमार्क की पर्यटक के साथ वारदात के बाद पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ शुरू की थी। इस दौरान दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में रह रहे करीब पचास से ज्यादा स्मैकियों को पुलिस ने पकड़ा। हालांकि शुक्रवार को नशेड़ी अन्य दिनों की तरह सभी जगहों पर मौजूद दिखे। खास बात यह है कि जिस स्टेट एंट्री रोड के पास पार्क में नशेड़ियों ने वारदात को अंजाम दिया, वहां भी नशेड़ी नशा का सेवन कर मौजूद थे। इसके अलावा कनॉट प्लेस, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, कश्मीरी गेट, यमुना बाजार, पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन, दरियागंज, जामा मस्जिद सहित अन्य जगहों पर स्मैकियों को अन्य दिनों की तरह ही दिखा गया।
रिकॉर्ड रखने का काम शुरू
दिल्ली पुलिस ने नशेड़ियों पर लगाम कसने की तैयारी के तहत उनका रिकॉर्ड रखना शुरू कर दिया है। पुलिस की टीम नशेड़ियों का फोटो खींच रही है और उनके रहने के ठिकानों का ब्यौरा इकट्ठा कर रही है। अहम है कि एक दिन पहले ही पुलिस अधिकारियों ने सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने इलाके में रहने वाले नशेड़ियों का डाटा रखने और उनका आपराधिक रिकॉर्ड तलाशने के निर्देश दिए थे।
यह आ रही है दिक्कत
पुलिस सूत्रों का कहना है कि उनके सामने सबसे बड़ी दिक्कत नशेड़ियों को रखने की है। कोई भी स्वयं सेवी संगठन उन्हें अपने साथ रखना नहीं चाहता। कुछ माह पहले स्मैकियों को पंत अस्पताल के पास बने शेल्टर में रखा गया। लेकिन नशेड़ी वहां एक सप्ताह ही रहे और वापस उन्हीं जगहों पर पहुंच गए जहां से उन्हें हटाया गया था।

TOI reports 'Juvenile held for Danish woman's gang rape'.We should change this law. Punishment must commensurate with the nature of offence
— Sushma Swaraj (@SushmaSwarajbjp) January 18, 2014