फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   delhi bsp leader_son_rape

बसपा नेता के बेटे ने 3 साल किया रेप, पीड़िता से बेटा

Thu, 28 Nov 2013 03:28 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 28 Nov 2013 03:28 PM IST
विज्ञापन
delhi bsp leader_son_rape

दिल्ली के मंगोलपुरी से बसपा प्रत्याशी के बेटे पर 35 साल की एक महिला से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


पीड़िता की शिकायत पर छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोप है कि नेता का बेटा उसके साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था। आरोपी से उसके पास एक साल का बेटा भी है।

महिला की शिकायत पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। वारदात के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

पुलिस के मुताबिक 22 नवंबर को महिला ने थाने में शिकायत की थी। पीड़िता ने आरोप लगाया था कि बसपा नेता छत्रधारी का बेटा शिवभुवन (40) पिछले तीन साल से शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म कर रहा है।
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि 2001 में वह शिवभुवन की फैक्टरी में काम करती थी। वहीं उससे उसकी पहचान हुई। 2010 में शिवभुवन ने उसको मिलने के लिए बुलाया।

धोखे से आरोपी ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। बाद में उसके साथ वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता ने शिकायत करने की बात कही तो आरोपी ने उसे शादी करने का झांसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने उसे अलग घर लेकर दिया। बार-बार कहने के बाद भी उसने उससे शादी नहीं की। पीड़िता ने आरोप लगाया कि शिवभुवन से उसे एक साल का बेटा भी है। पुलिस बच्चे और शिवभुवन का डीएनए टेस्ट कराएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed