फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   delhi based woman raped in manesar

गए थे पिकनिक मनाने, सहकर्मी ने होटल में किया युवती से रेप

Mon, 23 Sep 2013 09:33 AM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
अमर उजाला, गुड़गांव Updated Mon, 23 Sep 2013 09:33 AM IST
विज्ञापन
delhi based woman raped in manesar

एक निजी कंपनी में काम करने वाली युवती ने अपने सहयोगी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। कंपनी का स्टाफ मानेसर के एक रिजॉर्ट में पिकनिक मनाने के लिए ठहरा हुआ था। मानेसर थाना पुलिस ने रविवार को दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया।

विज्ञापन


दिल्ली के द्वारका की रहने वाली एक युवती (23) ने मानेसर थाना पुलिस को बयान दिया कि वह महरौली रोड स्थित एक निजी कंपनी में काम करती है। उसकी कंपनी ऑनलाइन बुकिंग का काम करती है। एक माह पहले ही उसने इस कंपनी में नौकरी ज्वाइन किया था।
विज्ञापन


20 सितंबर को कंपनी के लोगों का दल मानेसर के वेस्ट वेस्टर्न एंड कंट्री क्लब रिजॉर्ट में आया हुआ था। उसे रविवार शाम को वापस जाना था। दो-दो युवतियां एक-एक कमरे में ठहरी हुई थीं। उसके कमरे में ठहरने वाली युवती शनिवार शाम को अपने घर दिल्ली चली गई। इसके चलते वह कमरे में अकेली सो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच, उसके साथ काम करने वाला युवक सुमित निवासी भिवानी शनिवार की रात करीब दो बजे उसके कमरे में घुस गया। उसने उससे दुष्कर्म किया। इस बात की जानकारी उसने कंपनी स्टाफ के साथ ही अपने परिवारवालों को दी। परिवारवाले रविवार की सुबह वहां पहुंचे। उनके साथ उसने थाने पहुंच कर मामला दर्ज कराया।


मानेसर थाना पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। डीसीपी साउथ राहुल शर्मा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर छानबीन चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed