{"_id":"aaa809205f5865f54dede60d2e4e1eee","slug":"delhi-attampt-to-gangrape","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेहोश दोस्त से करने वाले थे गैंगरेप, तभी..","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
बेहोश दोस्त से करने वाले थे गैंगरेप, तभी..
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 22 Nov 2013 03:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक युवक ने अपनी दोस्त को घर पर मिलने के लिए बुलाया। उसके घर पहुंचने पर उसने कोल्ड ड्रिंक पीने को दी, जिससे वह बेहोश हो गई।
विज्ञापन
उसके बाद उस युवक और वहां मौजूद उसके तीन दोस्त लड़की को हवस का शिकार बनाने वाले ही थे कि पड़ोसी को कुछ शक हुआ। उसके मौके पर पहुंचते ही चारो युवक वहां से भाग निकले।
मेडिकल जांच में उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। घटना दिल्ली के इंद्रपुरी इलाके की है।
गुरुवार दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि जेजे कॉलोनी में 17 वर्षीय एक किशोरी के साथ चार युवकों ने दुष्कर्म का प्रयास किया है। मौके पर पहुंची पुलिस को कमरे में एक किशोरी बेहोशी की हालत में मिली।
विज्ञापन
पुलिस ने किशोरी को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे राममनोहर लोहिया अस्पताल में रेफर कर दिया गया। देर शाम उपचार के बाद किशोरी होश में आई।
विज्ञापन
पुलिस को दिए बयान में किशोरी ने बताया कि उसके दोस्त ने मिलने के लिए बुलाया था। वहां तीन अन्य लोग पहले से मौजूद थे। दोस्त ने उसे कोल्डड्रिंक पीने के लिए दिया। जिसके पीते ही वह बेहोश हो गई।
किशोरी के बयान के बाद उसका मेडिकल करवाया, जिसमें उसके साथ दुष्कर्म किए जाने की पुष्टि नहीं हुई।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि युवकों की मंशा किशोरी के साथ गैंगरेप करने की थी, लेकिन पड़ोसी के आ जाने की वजह से चारों वहां से फरार हो गए। पुलिस फरार युवकों की तलाश कर रही है।