फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   decoits shoot two villagers and gang raped girl

डकैतों ने दो को गोली मार छात्रा से किया गैंगरेप

Sun, 26 Jan 2014 07:50 AM IST
अमर उजाला, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 26 Jan 2014 07:50 AM IST
विज्ञापन
decoits shoot two villagers and gang raped girl

सशस्त्र बदमाशों ने शुक्रवार रात उत्तर प्रदेश में ईसानगर थाना क्षेत्र के एक गांव में धावा बोलकर घर के दरवाजे पर आग ताप रहे दो लोगों को गोली मार दी। बदमाशों ने घर में लूटपाट की। नगदी और जेवर समेटने के बाद जाते वक्त 15 वर्षीय छात्रा को उठा ले गए। बदमाशों ने खेत में ले जाकर छात्रा से गैंगरेप किया।

विज्ञापन


गोली लगने से घायल हुए दोनों लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इतने गंभीर मामले में भी जब ईसानगर पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी तो लड़की एएसपी के सामने पेश हुई। एएसपी ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं और लड़की को सुधार गृह में भेजा है। मेडिकल परीक्षण रविवार को होगा।
विज्ञापन


पीड़ित छात्रा ने एएसपी बालेंदु भूषण सिंह को बताया कि उसके पिता की कई साल पहले मौत हो चुकी है। रात में वह अपनी मां और दो छोटे भाइयों के साथ घर में थी। दरवाजे पर बाहर से आए एक रिश्तेदार और गांव का ही दुकानदार आग ताप रहे थे। तभी छह असलहाधारी बदमाशों ने धावा बोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, जायदाद से बेदखल बेटे ने मां-बाप को मार डाला

बदमाशों ने आग ताप रहे दोनों लोगों को गोली मार दी। तमंचे से चलाई गई गोली रिश्तेदार के सिर में और दुकानदार के पैर में लगी। इसके बाद बदमाशों ने घर के अंदर दाखिल होने के लिए दरवाजे का पल्ला तोड़ दिया। तमंचे के बल पर परिवार वालों को बांधने के बाद बदमाशों ने बैग में रखे कपड़े, जेवर लूट लिए।


पीड़िता के मुताबिक जब मां ने विरोध किया तो उसे तमंचे की बट मारकर बुरी तरह लहूलुहान कर दिया। इसके बाद बदमाश छात्रा को अगवा कर खेत में ले गए। वहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया।

एएसपी बालेंदु भूषण सिंह के समक्ष पेश हुई छात्रा ने बताया कि ईसानगर पुलिस गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है, जबकि उससे कई बार पुलिसकर्मियों ने इस बारे में पूछताछ की। छात्रा की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एएसपी ने पुलिस को मामले की जांच करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed