सात फेरे के बाद यूं कर दिया कत्ल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लेकर सात जन्म तक साथ रहने की कसमें खाने वाले एक निर्दयी पति ने तेजधार हथियार से अपनी पत्नी का गला काट डाला। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
यह सनसनीखेज वारदात हरियाणा के भिवानी का है। यहां नवविवाहिता रोहतक के पाड़ा मोहल्ला वासी करीब 24 वर्षीय रीना का उसके पति नरेश ने गला काटकर हत्या कर दी गई।
नरेश की माता बीरो देवी ने बताया कि उसकी पुत्रवधु रीना करीब तीन दिन पहले अपने मायके रोहतक गई थी। वह अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए गई थी।
सोमवार को उसका बेटा नरेश उसे लेने गया और करीब 11 बजे ही लेकर आया था। वे जब आए, उस समय वह घर पर नहीं थी। चूंकि बेटा-बहू आने थे तो वह बाजार से सब्जी लेने गई थी। वापस लौटी तो पुत्रवधु मम्मी-मम्मी चिल्ला रही थी।
दो साल पहले हुई थी शादी
वह पहुंची तो बेटा चाकू से बहू की गर्दन पर वार कर चुका था। वह उसे संभालने लगी इतने में उसने दम तोड़ दिया। झगडे़ के बाद बेटा वहां से भाग गया। अगर वह घर में होती तो ऐसा नहीं होने देती। मृतका के छह माह का एक बेटा निहाल है।
मृतका के भाई सुनील व सन्नी ने आरोप बताया कि रीना की शादी दो साल पहले हुई थी। शादी के बाद से ही उसे तंग किया जा रहा था। नरेश अनेक दफा रीना के साथ मारपीट कर चुका था।
जिसके बारे में रीना ने परिवार वालों को भी बताया। नरेश को काफी बार समझाया भी। रीना की हत्या में नरेश के साथ उसकी माता भी शामिल है। घटना के बाद घर के बाहर लोगों की भीड़ लग गई।
आखिरी बार बांधी भाइयों को राखी
दो कमरों के मकान के एक कमरे में रीना का गला काटा गया। जहां खून के काफी जगह में छींटे पडे़ है। बताया जाता है कि रीना बचाव करते हुए दूसरे कमरे में गई जहां उसने दम तोड़ा।
दो भाइयों की बहन रीना ने सोमवार को अपने भाइयों को आखिरी बार राखी बांधी। तीन दिन पहले वह अपने परिवार वालों से मिलने मायके गई। मृतका के भाई सुनील, सन्नी, परिजन प्रेम कुमार ने बताया कि रीना ने सोमवार को ही राखी बांधी। राखी बांधने से पहले कहा कि उसके ससुराल वाले ऐसे ही हैं, पता नहीं राखी पर आने देंगे या नहीं।
मृतका के भाई सुनील, सन्नी ने बताया कि नरेश ने रोहतक में भी रीना को थप्पड़ मारा था। उस समय बहन का घर न उजडे़, इसलिए वे चुप रहे। मगर उन्हें क्या पता था कि भिवानी में आते ही उनकी बहन की जान ही ले लेंगे।