फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Death toll rises to 82 in Malvani hooch tragedy

जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या 90 हुई

Sun, 21 Jun 2015 01:14 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 21 Jun 2015 01:14 PM IST
विज्ञापन
Death toll rises to 82 in Malvani hooch tragedy

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के मलाड में जहरीली शराब ने लोगों पर कहर बरपा दिया है। शनिवार को खबर लिखे जाने तक जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या 92 हो गई है। मरने वालों का आंकड़ा अभी लगातार बढ़ता जा रहा है। इस जहरीली शराब से करीब 120 लोग प्रभावित हैं।

विज्ञापन


शुक्रवार की शाम तक मरने वालों का आंकड़ा 41 था जो शनिवार की दोपहर बाद तक 82 पहुंच गय और अब रविवार को यह आंकड़ा 90 तक पहुंच गया। कुछ लोगों की हालत अब भी गंभीर है, जो आईसीयू में भर्ती हैं। इस मामले में पुलिस की अपराध शाखा ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है। वहीं, मलाड के मालवणी पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक प्रकाश पाटिल सहित आठ लोगों को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन


अपराध शाखा के अधिकारियों ने बताया कि जहरीली शराब पीने से प्रभावित हुए लोग जो अस्पताल में भर्ती हैं उनकी हालत नाजुक बनी हूई है। प्रभावितों को केईएम, प्राइम, कूपर, शताब्दी समेत अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने जहरीली शराब की सप्लाई करने के आरोप में राजू हनुमंत पास्कर उर्फ राजू लंगड़ा, डोनाल्ड राबर्ट पटेल और गौतम हारते को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जहरीली शराब पीने के बाद शुरू हुई उल्टियां

Death toll rises to 82 in Malvani hooch tragedy

मामला बृहस्पतिवार को तब सामने आया, जब मलाड के मालवणी इलाके की लक्ष्मीनगर झोपड़पट्टी में एक ठेके से जहरीली शराब पीने के बाद लोगों को उल्टियां शुरू हो गई थीं और शाम तक 13 लोगों ने दम तोड़ दिया था। र‌विवार को यह संख्या बढ़कर 90 हो गई।

मरने वालों में अधिकतर ऑटो रिक्शा चालक और मजदूर हैं। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जहरीली शराब कांड की जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही दो दिन के भीतर जांच रिपोर्ट सौंपने को कहा है।

सन 2004 के बाद मुंबई में यह पहली घटना है, जब जहरीली शराब ने इतने लोगों की जान ली है। इससे पहले मुंबई में 2004 में जहरीली शराब से 87 लोगों की मौत हो गई थी। उस वक्त सरकार ने देशी शराब के ठेके बंद करने का आदेश दिया था, लेकिन कुछ ही दिनों बाद शराब माफिया फिर से सक्रिय हो गए।

मुंबई के संजय गांधी नेशनल पार्क के जंगलों में पिछले दिनों ही देशी दारू बनाने के अड्डे का भंडाफोड़ हुआ था, लेकिन मलाड में समुद्र के किनारे अक्सा बीच, दानापानी बीच आदि स्थानों पर गुप्त रूप से देशी शराब बनाने का धंधा पुलिस की मदद से बदस्तूर जारी था। अपराध शाखा को आशंका है कि यहीं से जहरीली शराब की सप्लाई की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed