फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Death revealed, Annu murder massacre

मोबाइल के डिब्बे ने किया हत्या का खुलासा

Mon, 28 Apr 2014 11:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Mon, 28 Apr 2014 11:44 AM IST
विज्ञापन
Death revealed, Annu murder massacre

सहारनपुर रेलवे स्टेशन से लापता हुई अन्नू की गुमशुदगी का चौंकाने वाला सच उजागर हुआ है।

विज्ञापन


करीब तीन वर्ष पहले अन्नू न तो लापता हुई थी न ही किसी ने उसका अपहरण किया था।

तीन साल बाद अन्नू की गुमशुदगी से जीआरपी ने पर्दा तो उठाया लेकिन उसके कत्ल के बाद।

पुलिस के अनुसार, सहारनपुर की एक गैस एजेंसी के चौकीदार की बेटी अन्नू उसी गैस एजेंसी के मैनेजर को दिल दे बैठी थी।

शादीशुदा होने की बात छुपाकर की थी दूसरी शादी

Death revealed, Annu murder massacre

घर की दहलीज लांघकर वो मैनेजर के साथ अलग दुनिया भी बसा चुकी थी, उसे एक बच्ची भी हुई।

लेकिन मैनेजर पहले से शादीशुदा निकला, जब अन्नू पर यह राज उजागर हुआ तो मैनेजर ने उसे कत्ल कर गंग नहर में बहा दिया।

शनिवार को एसपी जीआरपी आनंद कुलकर्णी ने एक प्रेस कांफ्रेंस कर अन्नू की गुमशुदगी से लेकर उसकी सनसनीखेज मौत का सिलसिलेवार खुलासा किया।

अन्नू (16) की गुमशुदगी की रिपोर्ट दस जुलाई 2011 को उसकी मां बब्ली पत्नी ओमपाल सिंह ने जीआरपी सहारनपुर में दर्ज कराई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन साल बाद हुआ मौत का ये खुलासा

Death revealed, Annu murder massacre

11 दिसंबर 2013 को मामला अपहरण में तरमीम हो गया। फाइल पर धूल चढ़ती गई और अन्नू का पता चलने की उम्मीदें भी धुंधली पड़ गईं।

लेकिन विवेचक कंचन कटियार ने कुछ दिन पहले यूं ही पीड़िता के घर का मौका मुआयना किया तो एक मोबाइल का खाली डिब्बा मिला।

अन्नू इस मोबाइल को इस्तेमाल करती थी पर उसने इसका नंबर घर पर नहीं बताया था। आईएमईआई रन किया गया तो अन्नू का राज उजागर हो गया।

मोबाइल सहारनपुर के नागल थाना क्षेत्र में रामदासपुर निवासी विमला के पास से मिला। उसने बताया कि उसने मोबाइल अन्नू उर्फ कविता ने खरीदा था।

विज्ञापन

अन्नू को राज पता चला तो मारकर नहर में फेंका

Death revealed, Annu murder massacre

जो कलसिया रोड स्थित गैस एजेंसी के मैनेजर विक्रम के साथ बतौर पत्नी रहती थी और उसके एक बच्ची भी थी।

जीआरपी ने विक्रम को दबोचा तो अन्नू के कत्ल की बात सामने आई। दरअसल विक्रम पहले से शादीशुदा और तीन बच्चों का पिता था।

उसने यह बात छुपाकर अन्नू से आर्य समाज में शादी की। जब सितंबर 2013 में अन्नू को अपनी सौतन के बारे में पता चला तो विक्रम उसे घुमाने के बहाने हरिद्वार ले गया और खाने में जहर देकर गंग नहर में लाश फेंक दी।

एक साल की बच्ची को उसने एक दंपति को गोद दे दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed