फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   death in live in relationship

लिव इन रिलेशनशिप: बदले में मिली मौत

Tue, 23 Sep 2014 06:50 PM IST
Updated Tue, 23 Sep 2014 06:50 PM IST
विज्ञापन
death in live in relationship

शालू की मां कुसुमा देवी कच्ची बस्ती में किराये पर रहकर दादानगर की एक जूता फैक्ट्री में काम करती हैं। शालू के पिता किशन गोपाल गौतम पनकी के पनका गांव में बेटे हिमांशु (10) के साथ रहते हैं।

विज्ञापन


जुलाई में शालू घर से भागकर इमरान के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगी थी। पुलिस के अनुसार इमरान के परिवार वालों ने दूसरे धर्म की लड़की को रखने से इन्कार किया तो दोनों रावतपुर करबला में किराये के कमरे में रहने लगे।
विज्ञापन


इस बीच इमरान ने फैक्ट्री की नौकरी छोड़ कर ईंट गारा की मजदूरी शुरू कर दी। आर्थिक तंगी का हवाला देकर आठ दिन पहले इमरान शालू को अपने घर शास्त्री नगर ले आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इमरान की मां आशमा बेगम के मुताबिक रविवार रात बेटा शराब के नशे में घर आया। शालू ने शराब पीने का विरोध किया तो दोनों में झगड़ा हुआ। तभी इमरान के पिता ने भी उसे फटकार दिया। इससे नाराज होकर रात 11 बजे इमरान खाना फेंक कर घर से निकल गया। इमरान के पीछे शालू भी चली गई। सुबह दोनों की मौत की सूचना मिली।

बेटी की मर्जी के आगे मां ने मान ली थी हार

death in live in relationship

शालू की मां कुसुमा देवी के मुताबिक तीन माह पहले बेटी घर से पिता के घर जाने की बात कह कर निकली थी। दो दिन बीत जाने के बाद भी बेटी का फोन न आने पर पूछताछ की तो पता चला कि बेटी वहां पहुंची ही नहीं। फैक्ट्री जाने पर जानकारी हुई कि वह इमरान के साथ रह रही है। करबला जाकर बेटी को समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं मानी। बेटी की मर्जी के आगे उसने भी हार मान ली।

मोहल्ले वालों को नहीं थी जानकारी
साथ रहने के दौरान रावतपुर के करबला में किसी को भी यह जानकारी नहीं थी कि इमरान और शालू अलग-अलग धर्म के हैं। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि इमरान और शालू पति-पत्नी की तरह रहते थे। उधर, संजय नगर में भी किसी को इमरान और शालू के संबंध की जानकारी नहीं थी।

शालू को पसंद नहीं था तो छोड़ देता शराब
हादसे के बाद फैक्ट्री एरिया चौकी पहुंची इमरान और शालू की मां आपस में भिड़ गईं। चौकी इंचार्ज ने दोनों को समझा कर शांत किया। कुसुमा देवी का कहना था कि बेटी शराब पीने का ही तो विरोध कर रही थी। इमरान को उसकी बात मानकर शराब पीना बंद कर देना चाहिये। उधर, आशमा देवी ने शालू को दोषी ठहराते हुए कहा कि शालू को झगड़ा बढ़ाना नहीं चाहिए था।

ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दी

death in live in relationship

दादानगर पुल के नीचे दिल्ली-हावड़ा रूट पर सोमवार तड़के प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दी। सुबह लोगों ने रेलवे ट्रैक पर शव पड़े देख पुलिस को सूचना दी।

मौके से मिले प्रेमी के मोबाइल से एक मित्र का नंबर मिलने पर पुलिस ने युवक की शिनाख्त इमरान (25) और युवती की शालू उर्फ नगमा (18) के रूप में करके दोनों के परिवारीजनों को सूचना दी। परिजनों ने बताया कि बीते तीन माह से दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे।

एसओ गोविंद नगर ने बताया कि रविवार रात इमरान के शराब पीने पर शालू से झगड़ा हुआ था। इसके बाद दोनों ने ट्रेन के आगे कूद कर खुदकशी कर ली। इमरान शास्त्री नगर सेंट्रल पार्क के पास रहने वाले बरकत अली का बेटा था।

इमरान दादानगर स्थित ज्वैलरी के बॉक्स बनाने की फैक्ट्री में काम करता था। सालभर पहले इमरान की मुलाकात फैक्ट्री में काम करने वाली शालू से हुई थी। शालू गोविंदनगर के संजय नगर कच्ची बस्ती की रहने वाली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed