फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   deaf and dumb woman gnagraped in shamli

खिलाडी़ की मूक बधिर बीवी से 5 लोगों ने किया गैंगरेप

Sun, 01 Dec 2013 02:52 PM IST
अमर उजाला, मेरठ
अमर उजाला, मेरठ Updated Sun, 01 Dec 2013 02:52 PM IST
विज्ञापन
deaf and dumb woman gnagraped in shamli

देश विदेश में कई प्रतियोगिता जीत चुके विकलांग निशानेबाज की पत्नी से मायके में युवकों ने गैंगरेप किया। महिला बोल नहीं पाती और सुनने में भी अक्षम है।

विज्ञापन


अगस्त में हुई इस वारदात के बारे में महिला ने पति को कागज पर लिखकर बताया। इसके बाद पत्नी को साथ लेकर निशानेबाज कार्रवाई की गुहार लगाता घूम रहा है। निशानेबाज यूपी के शामली जिले के फुगाना क्षेत्र का रहने वाला है।
विज्ञापन


शनिवार दोपहर करीब दो बजे एसएसपी दफ्तर पहुंचे निशानेबाज ने बताया कि उसकी ससुराल दौराला थाना क्षेत्र स्थित पल्लवपुरम में है। पत्नी बोलने और सुनने में अक्षम है। अगस्त में जब वह मायके आई थी, तो 12 अगस्त को पांच युवकों ने उससे गैंगरेप किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वारदात के दौरान उसकी पत्नी घर पर अकेली थी, सास कहीं जरूरी काम से गई थी। आरोप है कि 12 से 24 अगस्त तक कई दिन आरोपी युवक वहां पहुंचे और दुष्कर्म करने के बाद फरार हो गए। काफी दिन तक पीड़िता डरी रही।


फिर उसने एक कागज पर लिखकर आपबीती बताई। वारदात को अंजाम देने वाले कौन थे, यह भी मालूम नहीं है। पीड़िता उन्हें सामने आने पर पहचान सकती है। एसएसपी दफ्तर पर किसी अधिकारी के ना मिलने पर निशानेबाज घर लौट गया।

'यदि न्याय नहीं मिला, तो जीना बेकार'
महिला के पति निशानेबाज ने बताया कि विकलांग होने के बावजूद उसने कई देशों में जाकर प्रतियोगिता जीतकर देश का नाम रोशन किया। अब उसे न्याय के लिए भटकना पड़ रहा है। निशानेबाज ने कहा कि यदि न्याय नहीं मिला, तो जीना बेकार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed