फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   dead bodies found in freezer and cooler

फ्रिज और कूलर में कैसे आईं 5 बच्चों की लाशें?

Sat, 21 Mar 2015 04:09 PM IST
Updated Sat, 21 Mar 2015 04:09 PM IST
विज्ञापन
dead bodies found in freezer and cooler

एक घर के अंदर फ्रिज और कूलर में पांच बच्चों की लाशें मिलने से सनसनी फैल गई है। फ्रांस में सामने आई इस वारदात में चार बच्चों की लाशें फ्रिज के अंदर मिलीं तो एक की लाश पोर्टेबल कूलर के अंदर रखी गई थी।

विज्ञापन


पुलिस ने पांचों बच्चों की लाशें तब बरामद कीं जब बच्चों के 40 वर्षीय पिता ने सुबह 7 बजे फोन करके इस बात की जानकारी दी। वह फ्रांस के लोशेट टाउन का में रहता है।
विज्ञापन


कहा जा रहा है कि देश के इतिहास में यह घटना इस शताब्दी की सबसे बुरी घटना है। पिता ने बताया कि सबसे पहले उसने छोटे बच्चे की लाश कंटेनर में देखी, जिसका इस्तेमाल वह कोल्ड ड्रिंक रखने के लिए करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव मिलते ही बेहोश हो गई पत्नी, कांपने लगा पति

dead bodies found in freezer and cooler

डेली मेल के अनुसार, सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने पूरा घर छान मारा और एक बड़े फ्रिज के अंदर से चार अन्य बच्चों की लाशें भी बरामद कर लीं। यह फ्रिज भी वही परिवार इस्तेमाल करता था। लाशें मिलते ही उस शख्स की पत्नी बेहोश हो गई, जिसे तुरंत हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

वहीं, दूसरी ओर पुलिस ने उस शख्स को भी गिरफ्तार कर लिया है, ताकि उससे गहराई से पूछताछ की जा सके। हालांकि अभी उस पर सिर्फ शक जाहिर किया गया है। पुलिस ने बताया कि पहली लाश एक नवजात बच्चे की थी।

आशंका जताई जा रही है कि महिला ने चोरी-छुपे बच्चे को जन्म दिया है, जोकि 48 घंटे से ज्यादा का नहीं लग रहा। घर की तलाशी के दौरान महिला का पति बेहद घबराया हुआ था और कांप रहा था।

पड़ोसियों ने किया और एक सनसनीखेज खुलासा

dead bodies found in freezer and cooler

वहीं, पुलिस पूछताछ में उनके पड़ोसियों ने बताया कि महिला गर्भवती है, ऐसे कोई लक्षण उन्हें नहीं दिखे। पुलिस बच्चों के माता-पिता का पता लगाने के लिए डीएनए टेस्ट कराएगी। किसान के रिश्तेदारों ने कहा कि उसे कुछ भी नहीं पता कि ये सब कैसे हुआ है और वह सदमे में है। वह गार्डेन की रखवाली का बिजनेस करता है।

मौके पर पहुंचे मेयर फिलिप कैरेयरे ने कहा कि वह घटना को लेकर कुछ नहीं कह सकते। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। टाउन के लोग अच्छे हैं।

इस केस में पैथोलॉजिस्ट को भी खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। वे इस बात का पता लगाने में जुटे हैं कि बच्चों की मौत कैसे हुई? क्या वे पैदा होने से पहले मर चुके थे या उन्हें मार डाला गया है? बताया जा रहा है कि पहला बच्चा एक बैग के अंदर मिला था।

फिलहाल पुलिस अभी तक कुछ भी साफ तौर पर नहीं जान पाई है कि बच्चों की मौत कैसे और कब हुई। पोस्टमार्टम के बाद इसका पता चलते ही कार्रवाई होगी। हालांकि इस बीच महिला ने यह स्वीकार किया हैउसने दो दिन पहले एक बच्चे को जन्म दिया था। फिलहाल उसे मनोचिकित्सक के पास भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed