फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Dawood's Property in Mumbai are on the sale, journalist threatened

बिक रहा है दाऊद का होटल, खरीदने वाले को धमकी

Tue, 08 Dec 2015 10:12 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 08 Dec 2015 10:12 PM IST
विज्ञापन
Dawood's Property in Mumbai are on the sale, journalist threatened

भारत के मोस्ट वांडेड अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहीम कासकर की मुंबई में मौजूद संपत्ति की नीलामी की जा रही है। लेकिन डॉन के गुर्गे उसकी नीलामी से पहले ही बोली लगाने वाले लोगों को धमकाकर उनमें खौफ पैदा करना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


एनडीटीवी के अनुसार, मुंबई में मौजूद दाऊद की सात संपत्तियों में से एक को खरीदने का विचार कर रहे पत्रकार एस बालाकृष्णन को जान से मारने की धमकी मिली है।

एस बालाकृष्णन ने दावा किया है कि यह धमकी उसे दाऊद के बेहद करीबी गुर्गा छोटा शकील से मिली है। छोटा शकील ने यह धमकी को पत्रकार बालाकृष्णन को एक एसएमएस के जरिए दी। इतना ही नहीं छोटा शकील ने यह भी कहा है कि वह इस एसएमएस के बारे में किसी को न बताए।

विज्ञापन

शकील ने प्यार से दी धमकी, पढ़ें पूरा एसएमएस?

Dawood's Property in Mumbai are on the sale, journalist threatened

पत्रकार एस बालाकृष्‍णन ने पीटीआई को बताया क‌ि उन्हें छोटा शकील से एक एसएमएस मिला है जिसमें उसने कहा, 'तुम नीलामी में भाग ले रहे हो। त‌ुम्हें क्या हो गया है? तुम्हारी तबियत ठीक तो है ना?'

एस बालाकृष्‍णन ने कि धमकाने का दाऊद का यही तरीका था। उन्होंने बताया कि वह अपने एनजीओ देश सेवा समिति के नाम माध्यम से यह प्रॉपर्टी खरीद रहे हैं। यह एनजीओ बच्चों के कल्याण के लिए काम करता है।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में बैठा एक शख्स देश की कानून व्यवस्‍था पर तानाशाही नहीं चला सकता। हालांकि अभी तक एस बालाकृष्‍णन इस धमकी की शिकायत पुलिस को नहीं दी है।

1.18 करोड़ रुपए से शुरू होगी बोली

Dawood's Property in Mumbai are on the sale, journalist threatened

एस बालाकृष्‍णन ने बताया कि मुंबई की पकमोड‌िया गली में जिस होटल को वह खरीदने जा रहे हैं उसकी कीमत 1.18 करोड़ रुपए रखी गई है।


बालाकृष्‍णन के अनुसार, उनके एनजीओ के पास कुछ रुपए हैं और कुछ वह लोगों की मदद से इकट्ठा कर रहे हैं।

गौरतलब है कि इस होटल की नीलामी नौ दिसंबर को की जाएगी जिसके लिए लोग तैयारी में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed