फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   daughter writes a letter to her rapist father

पढ़िए, रेपिस्ट पिता के नाम बेटी की लिखी चिट्ठी

Tue, 10 Mar 2015 03:33 PM IST
Updated Tue, 10 Mar 2015 03:33 PM IST
विज्ञापन
daughter writes a letter to her rapist father

अपनी पूर्व पत्नी और बेटी से दरिंदगी करने वाले एक शख्स को उसकी 11 साल की बेटी ने चिट्ठी लिखकर मन की भड़ास निकाली है। दिल तोड़ देने वाली इस चिट्ठी को लड़की को उसकी मां ने सार्वजनिक किया है।

विज्ञापन


मामला इंग्लैंड का है। आरोपी पॉल क्लार्के को पूर्व पत्नी थेरेसा क्विनिन से करीब 30 साल तक रेप करने का दोषी पाया गया था। इस दरिंदगी के चलते थेरेसा को यह भी नहीं पता चला कि उसके छह बच्चों में से कौन सा बच्चा रेप की वजह से पैदा हुआ।
विज्ञापन


11 साल की कार्ली क्लार्के ने पॉल को लिखे पत्र में कहा, "मैं आपसे सिर्फ यह चाहती थी कि आप मुझे प्यार करें। जब भी आपने मुझे पीटा, मुझे अलग-अलग नामों से बुलाया, उस हर स्थिति में मैं खुद को बेकार और लाचार समझती रही। वो सब मुझे आज भी महसूस होता है।"
विज्ञापन
विज्ञापन

'मुझे शर्म आती है कि तुम मेरे पिता हो'

daughter writes a letter to her rapist father

मेट्रो के अनुसार, आरोपी को जेल की सजा होने के बाद थेरेसा ने दोबारा शादी की लेकिन रोजाना की मारपीट और उत्पीड़न की वजह से अभी उन्हें बीती घटनाक्रम परेशान करता है।

थेरेसा ने बताया कि पॉल ने पूरे घर को तबाह कर दिया। उसने एक बार बिजली के तार से उसका गला घोटने की कोशिश की, लेकिन उस बार वह बाल-बाल बच गई। उसने कहा, 'मैं चाहती हूं कि दूसरी महिलाएं चुपचाप घरेलू हिंसा को सहें नहीं। उसका खुलकर जबाव दें। यही वहज है कि मैंने अपना नाम जाहिर करने की छूट भी दी।'

बता दें कि पूर्व पत्नी से रेप के आरोप में पॉल को पिछले सप्ताह 16 साल जेल की सजा सुनाई गई है। उसकी बेटी ने पिछले साल उसे चिट्ठी लिखकर अपना गुस्सा जाहिर किया था।

उसकी बेटी ने अपनी चिट्ठी में जिक्र किया कि वह कभी उसे अपना पिता नहीं कहना चाहती और न ही वह उसे अपनी बेटी कहे। कार्ली ने लिखा, 'मुझे शर्म आती है कि तुम मेरे पिता हो। मैं तुमसे नफरत करती हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed