फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   daughter recognized victims of asaram rape case

बेटी बोली, हां मैं आसाराम के पास भेजती थी लड़कियां

Wed, 23 Oct 2013 04:13 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 23 Oct 2013 04:13 PM IST
विज्ञापन
daughter recognized victims of asaram rape case

रेप के मामलों में फंसे आसाराम की बेटी भारती के कबूलनामे से कुछ और खुलासे हुए हैं। भारती ने पीड़िताओं को आसाराम के पास भेजने की बात स्वीकारी है।

विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में भारती ने स्वीकारा है कि वह लड़कियों को जानती हैं और उन्हें आसाराम के पास कुटिया में भेजती थी।

9 इंसानी 'भेड़ियों' की खौफनाक दास्तां
विज्ञापन


आसाराम की बेटी भारती और पत्नी लक्ष्मी पर सूरत की दो सगी बहनों ने आसाराम और नारायण साईं तक दुष्कर्म के लिए लड़कियां पहुंचाने का आरोप लगाया था। भारती और लक्ष्मी को अभी इस मामले में जमानत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हीं बहनों ने आसाराम और नारायण साईं उनके साथ रेप और यौन शोषण का आरोप लगाया है। पुलिस को नारायण साईं की तलाश भी है।

पुलिस पूछताछ में भारती ने माना कि वह बलात्कार पीड़िताओं को जानती हैं और उन्हें आसाराम की एकांतवास की कुटिया में पहुंचाया भी था।

हालांकि इसके आगे वो कहती हैं कि उन्होंने लड़कियों को मंत्र दीक्षा के लिए भेजा था और कुटिया के अंदर क्या हुआ इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। जबकि इससे पहले वो इनकार कर चुकी हैं कि कोई भी पत्नी और बेटी अपने पति और पिता के पास इस तरह लड़कियां नहीं भेज सकती।

आसाराम जोधपुर जेल पहुंचे
वहीं, मंगलवार को आसाराम की पुलिस कस्टडी समाप्त हो गई। उन्हें फिर से जोधपुर सेंट्रल जेल भेजा गया है। जोधपुर में उनके खिलाफ अपने आश्रम में एक नाबालिग लड़की से रेप करने का आरोप है।


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed