{"_id":"220c4a4a142432b60d6e752a69a1cce3","slug":"daughter-rape-mother-lover-sentence","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैसी मां? प्रेमी से कराया बेटी का रेप, मिली सजा","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
कैसी मां? प्रेमी से कराया बेटी का रेप, मिली सजा
अमर उजाला, पंचकूला
Updated Wed, 13 Nov 2013 11:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेमी से अपनी ही बेटी का रेप कराने वाली मां को कोर्ट ने सात साल के कारवास की सजा सुनाई, जबकि दोषी को भी इतनी ही सजा सुनाई गई है।
विज्ञापन
अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने मंगलवार को यह फैसला सुनाया।
कमरे में बेटी को प्रेमी के साथ देख गोलियों से भूना
पुलिस की चार्जशीट के मुताबिक, छह मार्च, 2013 को 14 वर्षीय किशोरी ने अपनी मां और उसके मित्र फौजी सुरेंद्र सिंह के खिलाफ शिकायत दी थी। शिकायत में कहा गया था कि मां ने दस साल पहले ही उसके पिता को छोड़ दिया था और उसे लेकर सूरजपुर में किराए के मकान में रहने लगी।
वहां मां की जान-पहचान सुरेंद्र सिंह से हुई, जो मिलिट्री इंजीनियर्स सर्विस (एमईएस) में काम करता था और उसका घर में आना-जाना था। उसकी मां और सुरेंद्र के अवैध संबंध थे। करीब दो साल पहले वह और उसकी मां सूरजपुर से घर छोड़कर नाडा गांव में किराए पर रहने लगी। वहां भी सुरेंद्र का आना-जाना लगा रहता था।
विज्ञापन
रेप की कोशिश, मां ने दी थी धमकी
लड़की ने कहा कि करीब एक साल पहले एक दिन वह घर में अकेली थी। तभी सुरेंद्र ने उसके साथ दुराचार करने का प्रयास किया, लेकिन वह भाग गई। जब उसने मां को इसकी जानकारी दी तो उसने भी धमकी दी कि अगर अंकल की मर्जी का विरोध किया तो अच्छा नहीं होगा।
विज्ञापन
वह एक साल तक जुर्म सहती रही, लेकिन जब बर्दाश्त नहीं हुआ तो घर से भागकर सेक्टर-7 में अपनी एक रिश्तेदार के साथ रहने लगी।
थाने में शिकायत
पुलिस के मुताबिक, चंडीमंदिर थाने में तीन मार्च, 2013 को शिकायत दर्ज कराई गई थी। 28 फरवरी, 2013 को पीड़िता घर से भागकर अपनी एक रिश्तेदार महिला के पास चली गई थी। वहां उसने आपबीती बताई।
इसके बाद पुलिस के पास शिकायत पहुंची। फिर रेप और धमकी देने का मामला दर्ज किया गया। 9 मार्च को महिला और उसके मित्र सुरेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया गया था।