फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   daughter opened the mans monstrous secret of MMS

बेटी ने एमएमएस बनाकर खोला बाप की हैवानियत का राज

Fri, 08 Aug 2014 04:01 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, मुंबई
टीम डिजिटल/अमर उजाला, मुंबई Updated Fri, 08 Aug 2014 04:01 PM IST
विज्ञापन
daughter opened the mans monstrous secret of MMS

अपने सौतेले बाप की हैवानियत से परेशान एक नाबालिग लड़की ने सौतेले बाप की अश्लील हरकतों का वीडियो बनाया और फिर उसे सलाखों के पीछे पहुंचाया।

विज्ञापन


हैवान पिता बेटी का शारीरिक शोषण करता था, लेकिन मां को बेटी की शिकायत पर यकीन नहीं हो रहा था। जब मां को बेटी की बातों पर यकीन नहीं हुआ तो उसने अपने सौतेले बाप की काली करतूत का वीडियो बना डाला।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना मुंबई के कल्याण की है। वहां के कोलसेवाडी में रहने वाली एक महिला ने चौदह साल पहले 58 साल के एक उद्योगपति समसुद्दीन निप्पलवाला से दूसरी शादी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी के साथ करता था अश्लील हरकतें

daughter opened the mans monstrous secret of MMS

महिला को पहले पति से एक बेटी है। वह अपनी पंद्रह साल की बेटी के साथ कल्याण पूर्व के एक इलाके में रहती है। समसुद्दीन अपनी पत्नी से मिलने के लिए रोजाना उसके घर जाता था।

लगभग दो सालों से समसुद्दीन रोजाना पत्नी के नौकरी से आने के पहले ही घर चला जाता और बच्ची के साथ अश्लील हरकतें करता था। बच्ची ने सौतेले बाप की करतूत अपनी मां को बताई लेकिन मां को यही लगता कि समसुद्दीन ऐसा नहीं कर सकता।

जब मां को बेटी के बातों पर यकीन नहीं हुआ तब बेटी ने सुसाइड नोट लिख आत्मह्त्या की ठान ली। इसमें उसने साफ लिखा कि मां को मेरी बातों पर यकीन नहीं है तो मेरा मर जाना बेहतर है। समय रहते चिट्ठी हाथ लग गई और मां ने बेटी को फिर समझाया।

मां को पछतावा, क्यों नहीं मानी बेटी की बात

daughter opened the mans monstrous secret of MMS

जब भी मां अपने पति से इस बारे में पूछती, समसुद्दीन यही कहता मेरे लगाव को बेटी गलत समझ रही है। मैं अपनी बेटी के साथ ऐसा कभी नहीं कर सकता।

आखिर एक दिन जब सौतेला बाप घर आया, तो उसके इरादे को भांप कर लड़की ने अपने मोबाइल को चार्जिंग लगाने के बहाने उसकी रिकार्डिंग ऑन कर दी, जिसमे समसुद्दीन की बेटी के साथ की जानेवाली सारी अश्लील कैद हो गई।

हकीकत जानने के बाद मां अपने बेटी को लेकर कोलसवाडी पुलिस स्टेशन पहुंची, जहां पुलिस ने सौतेले बाप समसुद्दीन के खिलाफ मामला दर्ज कर ​उसे गिरफतार कर लिया।

अब मां को पछतावा हो रहा है कि उसने अपनी नाबालिग बेटी की बात क्यों नहीं मानी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed