फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   daughter murdered by mother with help of lover in haryana

नाजायज रिश्ते में बेटी बनी रोड़ा, मां ने मार डाला

Thu, 26 Dec 2013 12:09 PM IST
अमर उजाला, नारनौल
अमर उजाला, नारनौल Updated Thu, 26 Dec 2013 12:09 PM IST
विज्ञापन
daughter murdered by mother with help of lover in haryana

कहते हैं कि मां अपनी संतान के लिए कुछ भी कुर्बान करने को तैयार रहती है। लेकिन एक ऐसी भी मां है, जिसने अपने नाजायज संबंध के लिए चार साल की बेटी को मौत के घाट उतार दिया।

विज्ञापन


फिर सबूत मिटाने के लिए शव को गड्डा खोदकर जमीन में दबा दिया। बेटी की कत्ल में उसका आशिक भी शामिल था। पुलिस ने मां को हिरासत में ले लिया है और प्रेमी की तलाश कर रही है। यह मामला हरियाणा के नारनौल की है।
विज्ञापन


दस खूनी वारदातें, जिन्हें पढ़कर दहल उठेंगे आप!
विज्ञापन
विज्ञापन


मां प्रेमी संग भागी
गांव दौंगड़ा अहीर निवासी प्रीतमलाल की पत्नी सुनीता 12 दिसंबर को अपने प्रेमी जितेंद्र उर्फ जीतू के साथ दो बच्चों सहित फरार हो गई थी। उस समम उसका पति मजदूरी पर गया हुआ था। दोपहर बाद जब प्रीतम घर लौटा तो उसकी पत्नी, बच्ची नेहा और मंजीत नहीं मिले। प्रीतम ने कनीना थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई।

'जब स्कूल से लौटती हूं तो पापा गंदा काम करते हैं...'

उगला राज, मामला दर्ज

पुलिस अभी महिला को तलाश रही थी कि सुनीता 20 दिसंबर को अचानक एक बच्चे के साथ दौंगड़ा अहीर लौट आई। परिजनों ने जब महिला से नेहा के बारे में पूछा तो पहले वह उन्हें गुमराह करती रही, लेकिन जब महिला से सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने सारा राज उगल दिया।


'मेरे साथ सेक्स करो, वर्ना मैं खुदकुशी कर लूंगा...'

महिला ने बताया कि वह भागकर नारनौल चली गई थी। वह जितेंद्र के साथ मोहल्ला माली टिब्बा में मकान किराए पर लेकर रहनी लगी। 19 दिसंबर को दोनों बच्चों को कोई जहरीला पदार्थ खिलाया दिया। इससे दोनों बच्चों की तबियत बिगड़ गई।

सेक्स के लिए बदल रहे थे बीवी, और...


वे दोनों घबरा गए और भंडा फूट जाने के डर से बच्चों को लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे। जहां करीब ढाई बजे नेहा ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि मंजीत की तबियत में सुधार हो गया।

तब जितेंद्र ने प्रीतमलाल के हस्ताक्षर कर शव ले लिया। इसके बाद उसने शव को दफना दिया। पुलिस ने निशानदेही पर बच्ची का शव बरामद कर लिया है। पुलिस ने सुनीता और जितेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed