{"_id":"a6e7bc463234034c484c8d2a97ba81ca","slug":"daughter-murdered-by-his-father","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बाप ने गर्भवती बेटी के साथ की हैवानियत","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
बाप ने गर्भवती बेटी के साथ की हैवानियत
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
Updated Wed, 23 Apr 2014 08:07 PM IST
विज्ञापन
मुरादाबाद में डिलारी के नजदीक अलियाबाद गांव में किसान ने गर्भवती बेटी की हत्या कर शव अपने ईख के खेत में दबा दिया। ग्रामीणों की सूचना पर जब पुलिस ने लापता युवती की तलाश शुरू की तो शक पिता पर ही गहराया। लेकिन आठ दिन तक आरोपी पिता पुलिस को गुमराह करता रहा। मंगलवार को वह टूट गया और तब उसने पुलिस को ले जाकर अपने खेत से बेटी का शव बरामद कराया।
विज्ञापन
गड्ढा खोदा गया तो बेटी के शव के पास उसका सात माह के भ्रूण का भी शव पड़ा था। गांव के किसान भगवान दास पुत्र मुंशी की बेटी पूनम (19) आठ दिन पहले रहस्यमय ढंग से गायब हो गई थी। ग्रामीणों ने उसे किसी के साथ जाते भी नहीं देखा था। दबी जबान में लोग भगवानदास पर हत्या का संदेह जताने लगे। तब पुलिस ने भगवानदास को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की थी।
विज्ञापन
Trending Videos
पिता पुलिस को करता रहा गुमराह
भगवानदास बार-बार पुलिस से कहता रहा कि उसकी बेटी का किसी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था और पहले भी वह उसके साथ कहीं चली गई थी।
पुलिस ने सात दिन तक युवती की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली। यहां तक कि जिस युवक का नाम सामने आया था, वह भी अपने घर पर ही मिला। तब पुलिस का शक गहराया।
मंगलवार को अंडर ट्रेनिंग आईपीएस अंशुल कुमार ने सख्ती से पूछताछ की तो भगवानदास टूट गया। उसने बताया कि बेटी सात माह की गर्भवती थी। इसीलिए लोक लाज के डर से गला घोंटकर हत्या कर दी।
पुलिस ने भगवानदास के रानी नांगल के जंगल में गड्ढा खोदकर पूनम का शव निकाला। पास ही उसका भ्रूण भी पड़ा था। उसने बताया कि गला घोंटने के दौरान भ्रूण बाहर आ गया था। शव निकालने के दौरान भारी संख्या में लोग जुट गए।