ससुराल वालों ने बहू को साढ़े पांच लाख में बेचा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज की मांग पूरी न होने पर मेरठ निवासी विवाहिता की सहारनपुर में 5.50 लाख रुपये में बोली लगा दी। नशीली चाय पिलाकर तहसील में शादी के कागजातों पर साइन करा लिए। मायके वाले किसी तरह उसे मेरठ लेकर आए। बुधवार को पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत कर संगीन आरोप लगाए।
थाना देहली गेट क्षेत्र में रहने वाली विवाहिता ने बताया कि उसका निकाह दिसंबर 2012 में सहारनपुर के बेहट थाना अंतर्गत निवासी युवक से हुआ था।
आरोप है कि निकाह के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए उसका उत्पीड़न करने लगे। बाइक और 50 हजार रुपये देने में असमर्थता जताने पर उसके ससुराल वालों ने मायके वालों से संपर्क करना बंद कर दिया और विवाहिता को चाय और खाने में नशा देने लगे।
परिवार के सदस्य ने की रेप की कोशिश
आरोप है कि इस बीच ससुराल के एक सदस्य ने उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। ससुराल वालों ने उसका सौदा 52 वर्षीय व्यक्ति से कर दिया।
18 फरवरी को उसे बेहट तहसील ले जाकर शादी के कागजातों पर दस्तखत करा लिए। 19 मार्च को कोर्ट मैरिज होने थी।
ससुराल वालों ने महिला को बंधक बनाकर रख रखा था। किसी तरह पीड़िता ने मायके वालों को इसकी सूचना दी। मायके वालों ने उसे बंधनमुक्त कराया। एसएसपी ओंकार सिंह के अनुसार इंस्पेक्टर देहली गेट दीपक त्यागी को मामले की जांच सौंपी है।