फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Daughter humiliated by kangaroo court, mother commits suicide

अवैध संबंध की आरोपी लड़की को मिली तालिबानी सजा!

Thu, 03 Apr 2014 12:35 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कोलकाता
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कोलकाता Updated Thu, 03 Apr 2014 12:35 PM IST
विज्ञापन
Daughter humiliated by kangaroo court, mother commits suicide

एक सामाजिक अदालत के अनैतिक फैसले ने एक महिला को आत्महत्या करने के लिए मजबूर कर दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति के साथ अवैध संबंध के आरोप में एक लड़की को भरी पंचायत में मारने और उसके बाल काटे जाने की सजा दी थी।

सामाजिक अदालत के इस सजा के बाद लड़की की मां ने आत्महत्या कर ली।

हालांकि पुलिस ने उस तथा कथित अदालत में शामिल तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनको पकड़ने के लिए अभियान तेज कर दिया है।

लड़की के बाल काटे जाने व मारने की सजा

Daughter humiliated by kangaroo court, mother commits suicide

मामला पश्चिम बंगाल के पश्चिम मिदनापुर जिले की है। वहां डाटोन थाने के पाचना गांव में एक सामाजिक अदालत में बेटी के उपर हमले के बाद आदिवासी महिला ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि महिला पदमा खोटल ने कल रात यह कदम उठाया, क्योंकि 21 मार्च को इस गैर कानूनी अदालत (सामाजिक अदालत) ने उसकी बेटी पर हमला और उसके बाल काटे जाने की सजा दी थी।

तब से वह महिला अवसाद में थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

गैरकानूनी होती हैं सामाजिक अदालतें

Daughter humiliated by kangaroo court, mother commits suicide

बताया जाता है कि जिस व्यक्ति के साथ लड़की के अवैध संबंध का आरोप लगा कर सजा दी गई, उसकी शिकायत उस व्यक्ति की पत्नी ने की थी।

महिला के आत्महत्या करने के बाद पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया।

उल्लेखनीय है कि इस तरह की सामाजिक अदालतें गैरकानूनी होती है, और इसके फैसले को मनमाफिक बनाया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed