फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   daughter and her mother in law killed by family members in kanpur

बेटी-समधन का कत्ल, दामाद के हाथ-पैर काटे

Tue, 15 Oct 2013 12:49 PM IST
अमर उजाला, कानपुर
अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 15 Oct 2013 12:49 PM IST
विज्ञापन
daughter and her mother in law killed by family members in kanpur

बेटी ने प्रेम विवाह क्या किया, घर में बवाल मच गया। घरवाले बेटी और उसके पति के जान के दुश्मन बन गए। सोमवार रात उन लोगों ने बेटी का कत्ल कर दिया और धारदार हथियार से उसकी सास की गर्दन उडा़ दी।

विज्ञापन


उन लोगों ने बेटी के पति कुलदीप पर भी हमला बोल दिया। उसके भी हाथ-पैर काट दिए। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीणों को घटनास्थल पर आते देख आरोपी वहां से भाग निकले। अस्पताल में भर्ती कुलदीप की हालत चिंताजनक है।
विज्ञापन


वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसपी ग्रामीण अनिल मिश्र समेत आठ थानों की पुलिस ने गांव में डेरा डाल दिया है। अस्पताल में भर्ती कुलदीप की हालत चिंताजनक है। मामला कानपुर के ढुकुआपुर गांव का है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेम विवाह

22 वर्षीय कुलदीप ढुकुआपुर (मजरा कुढ़नी) का रहने वाला है। दो साल पहले उसने फूल सिंह पाल की बेटी प्रभा (20) से प्रेम विवाह किया था। इस पर फूल सिंह ने थाने में कुलदीप के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी।

तब से पुलिस कुलदीप और प्रभा को परेशान करने लगी। इसकी वजह से वे भागकर दिल्ली पहुंच गए। इस बीच लड़की वालों ने झांसा देकर तीन महीने बाद दोनों को गांव बुला लिया। गांव आते ही पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

जमानत होने के बाद कुलदीप और प्रभा दोनों फिर दिल्ली चले गए। वहां प्रभा ने एक बेटी को जन्म दिया। बेटी का मुंडन कराने के लिए दोनों पिछले मंगलवार को गांव आए थे। वहां बेटी का मुंडन भी हो गया।

सास की गर्दन उड़ाई
इसके बाद वे मंगलवार सुबह दिल्ली जाने की तैयारी में थे कि सोमवार रात फूल सिंह, उसका बेटा लाल सिंह, लाल के मौसेरे भाई टुंडा उर्फ मामा ने उनके घर पर धावा बोल दिया।

कुल्हाड़ी और गड़ासे से हमला कर प्रभा की सास ममता की गर्दन उड़ा दी। प्रभा की मासूम बेटी को भी उठाकर फेंक दिया, जिससे वह घायल हो गई। प्रभा पर हमलावरों ने और दरिंदगी दिखाई।


उन लोगों ने उसके पैर को चीरने की कोशिश की। प्रभा दर्द से कराह उठी। तभी दूसरे ने कुल्हाड़ी से उसके पेट, हाथ, गर्दन पर वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

एसपी (ग्रामीण) डॉ. अनिल कुमार मिश्र का कहना है कि कुलदीप के पिता ने फूल सिंह, उनके बेटे लाल सिंह, मौसेरे भाई टुंडा के खिलाफ तहरीर दी है। रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। अभी तक की जांच में मामला ऑनर किलिंग का ही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed