फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   daroga disgraceful act by a married woman

दारोगा ने की शादीशुदा महिला से घिनौनी हरकत

Sat, 08 Mar 2014 12:53 PM IST
Updated Sat, 08 Mar 2014 12:53 PM IST
विज्ञापन
daroga disgraceful act by a married woman

मेरठ की एक कॉलोनी में रह रही छपरौली क्षेत्र की महिला ने बागपत क्राइम ब्रांच के दरोगा सूरज सिंह के खिलाफ बलात्कार की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


आरोप है कि वह उसे बृहस्पतिवार रात मेरठ से पिस्टल के बल पर अपहरण करके लाया और फिर बागपत पुलिस लाइन स्थित अपने सरकारी आवास में उससे रेप किया। इसके बाद उसे कमरे में ही बंद करके चला गया।
विज्ञापन


उसके फोन करने पर पहुंची पुलिस ने उसे मुक्त कराया। शर्मनाक घटना के बाद दारोगा फरार है। महिला की ओर से दरोगा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

आरोपी थाने का था प्रभारी

daroga disgraceful act by a married woman

छपरौली के एक गांव की रहने वाली इस महिला की शादी शामली में हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। पति से तलाक के बाद वह मेरठ शहर की एक कॉलोनी में किराए पर रहकर सिलाई-बुनाई का काम करती है।

पांच महीने पहले उसके मायके में गहने चोरी हो गए थे। उस समय सूरज सिंह छपरौली थाने का प्रभारी था।

महिला ने बताया कि जिसने गहने चोरी किए, उसकी मृत्यु हो गई। लेकिन सूरज सिंह गहने बरामद कराने की बात करता रहा। दरोगा बृहस्पतिवार की रात मेरठ पहुंचा और बात करने के बहाने उसे कार में बुला लिया। आरोप है कि वह उसे पिस्टल दिखाकर बागपत पुलिस लाइन में अपने आवास पर ले आया। यहां उससे रेप किया और सुबह कमरा बंद करके चला गया।

दरोगा ने उसको पीटा

daroga disgraceful act by a married woman

उसने अपने मोबाइल फोन से कंट्रोल रूम को फोन किया। पुलिस ने आकर उसे कमरे से निकाला। इसके बाद दारोगा फिर से पहुंचा और उसे बुरी तरह से पीटा और फिर फरार हो गया।

महिला ने बताया कि उसने अपना बचाव किया तो दारोगा की वर्दी भी फट गई। कोतवाली प्रभारी अनिल कपरवान ने बताया कि दारोगा सूरज सिंह के खिलाफ बलात्कार की धारा में केस दर्ज कर लिया गया है। वह अभी गिरफ्तार नहीं हो पाया है। महिला का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed