फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   dancer got murdered by acid un moradabad

हत्या के बाद लेडी डांसर को तेजाब से जलाया

Mon, 02 Feb 2015 03:53 PM IST
Updated Mon, 02 Feb 2015 03:53 PM IST
विज्ञापन
dancer got murdered by acid un moradabad

मुरादाबाद में बुद्धि विहार कालोनी फेज दो से लगे इलाके में सुबह का सन्नाटा सनसनीखेज वारदात से टूटा। यहां मझोली-खदाना मार्ग पर एक तालाब में लड़की की जली अवस्था में लाश मिली। गला घोंटकर हत्या के बाद पहचान मिटाने के लिए लड़की पर तेजाब या कोई केमिकल डाल दिया गया था।

विज्ञापन


18 साल की यह लड़की जींस और टाप पहने हुई थी। पुलिस का मानना है कि हत्या कहीं और करने के बाद उसकी लाश यहां फेंकी गई और हत्यारों ने उसे जलाया। लाश छुपाने की कोशिश के निशां भी मिले हैं। उसकी जूतियां कुछ दूर मिलीं और पेड़ पर बाल फंसे हुए हैं।
विज्ञापन


इस रहस्यमयी कांड की खबर के बाद मौके पर देर तक भीड़ जुटी रही। पुलिस के आला अधिकारियों ने घंटों मुआयना किया। देर रात युवती की शिनाख्त महानगर की आरती के रूप में हुई। वह संभल के एक डांस ग्रुप में काम करती थी। दो दिन पहले ग्रुप की लीडर से उसका विवाद हुआ था। पुलिस इसी कड़ी पर तफ्तीश को आगे बढ़ा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस हालत में मिली युवती की लाश

dancer got murdered by acid un moradabad

मझोला थाना क्षेत्र में बुद्धि विहार फेज दो के सेक्टर दस से सटे कीकर बाग में सूखे पड़े तालाब में रविवार सुबह करीब साढ़े दस बजे 18 साल की युवती का शव पड़े होने की जानकारी मिली। युवती की गला घोंट कर हत्या की गई थी।

यही नहीं बेरहम कातिल ने युवती की शिनाख्त न होने देने का भी पूरा इंतजाम किया था। शव के ऊपर  तेजाब युक्त कोई केमिकल डाला था। इस केमिकल ने युवती की काली-मेहंदी रंग की जर्सी को लगभग जला दिया था। उसकी काली जिंस पर भी केमिकल का असर था।

तालाब के निकट पगडंडी पर देशी कीकर के पेड़ के तने पर युवती के झुलसे हुए बालों का गुच्छा अटका हुआ था। उसके लाल रंग के कपड़े के लैस फ्री शूज पगडंडी के पार एक खंडहर में पड़े थे। सड़क पार लंबे समय से खाली पड़े खंडहरों के बीच झाड़ियों में काले रंग का स्टाल और एक प्लास्टिक की बोतल मिली। उसमें उसी केमिकल का थोड़ा सा हिस्सा मिला, जो केमिकल युवती के शरीर पर पड़ा था।

गोपी का रोल करती थी डांसर

dancer got murdered by acid un moradabad

घटनास्थल पर व आसपास किसी तरह के संघर्ष का निशान भी नहीं था। युवती को कहीं और कत्ल कर यहां फेंका गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में पोस्टमार्टम कराया। पीएम में गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है।

देर रात लड़की के पास मिले विजिटिंग कार्ड से शिनाख्त की एक कड़ी मिली। छानबीन पर पता चला कि लड़की का नाम आरती है। वह महानगर में कहां रहती थी यह पता नहीं चला लेकिन यह जानकारी मिली है कि वह संभल के राधाकृष्ण ग्रुप में गोपी का रोल करने वाली डांसर थी। दो दिन पहले संचालिका से एक कार्यक्रम के दौरान पैसे और काम को लेकर झगड़ा हुआ था। पुलिस इसी लाइन पर काम कर रही है।

एसएसपी मुरादाबाद लव कुमार ने कहा कि युवती की हत्या कर शव यहां डाला गया था। युवती की शिनाख्त के लिए आसपास के जनपदों से गुमशुदा लड़कियों की जानकारी मांगी गई थी। कुछ सूत्र हाथ लगे हैं जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed