पति ने लगाया जासूस, छात्र के साथ अंतरंग मिली डांस टीचर
अमेरिका के टेलर्सविला में डांस टीचर एंबर टेलफोर्ड को एक नाबालिग छात्र के साथ शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में 30 दिन के लिए जेल भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि टेलफोर्ड को जिस छात्र के साथ पकड़ा गया है उसका पिता ही उसके खिलाफ जासूसी कर रहा था।
डांस टीचर एंबर टेलफोर्ड पर उसके पति को कुछ शक हुआ तो उसने डांस सीखने वाले एक छात्र के पिता को एंबर की जासूसी करने का काम सौंप दिया। छात्र के पिता निजीतौर पर जासूसी का काम करते हैं। उन्होंने कुछ दिन एंबर का पीछा किया और एक दिन उसे टैलर्सविले की स्टूडियों में ही अपने बेटे के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया।
पुलिस ने डांस टीचर के खिलाफ गैरकानूनी यौन गतिविधि और नाबालिग के साथ शारीरिक संबंध बनाने का मामला दर्ज कर लिया है। वहीं मामले में अदालत ने आरोपी शिक्षिका को 150 घंटे समाज सेवा करने का भी आदेश दिया है।
गिफ्ट देकर छात्र से की दोस्ती और फिर..
डेली मेल के अनुसार, आरोपी शिक्षिका का डांस स्कूल अब बंद हो चुका है। शिक्षिका ने छात्र को कुछ उपहार देकर अपने साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए राजी किया था।
यह भी कहा जा रहा है कि पीड़ित छात्र को शिक्षिका ने उसके घर से आधी रात को उठाकर अपने घर ले गई थी। फिर अपने मां के घर उस नाबालिग छात्र को ले गई यहां तक की एक एक चर्च की पार्किंग में भी उस लड़के को ले गई ताकि वह ज्यादा देर तक संबंध बना सके।
इतना ही नहीं छात्र को इतना सब करने के लिए तैयार करने के लिए उसने उसे कपड़े दिलाए और डिजनीलैंड में होने वाले डांस कम्पीटीशन में भाग के लिए उसे कुछ पैसे भी दिए।
आरोपी टीचर पहले चियर लीडर भी रह चुकी है और अब वह छात्रों को हिप हॉप डांस सिखा रही थी।