फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Gang Rape with Dalit Girl in Lakhimpur UP, Police Shocked

गैंगरेप के बाद दलित छात्रा की हत्या, पुलिस के उड़े होश

Thu, 27 Nov 2014 01:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मितौली (लखीमपुर खीरी)
ब्यूरो/अमर उजाला, मितौली (लखीमपुर खीरी) Updated Thu, 27 Nov 2014 01:24 PM IST
विज्ञापन
Gang Rape with Dalit Girl in Lakhimpur UP, Police Shocked

यूपी के लखमीपुर खीरी में मितौली थाना क्षेत्र के गांव में बुधवार सुबह घर से शौच के लिए गई कक्षा नौ में पढ़ने वाली दलित बिरादरी की 14 वर्षीय छात्रा की सामूहिक दुष्कर्म के बाद में गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने छात्रा के पिता की तहरीर पर देर शाम गांव के ही तीन लोगों के के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 (हत्या), 376 (दुराचार) और पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। तीनों इसी गांव के हैं और शक के आधार पर उनका नाम लिखा गया है।

विज्ञापन


डीएम गौरव दयाल के निर्देश पर देर रात छात्रा के शव के पोस्टमार्टम के लिए तीन डॉक्टरों का पैनल गठित कर दिया गया है। खबर लिखे जाने तक पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू हो चुकी थी।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक बुधवार सुबह करीब आठ बजे गांव के लोगों ने गन्ने के एक खेत में छात्रा का शव पड़ा देखा था। नग्नावस्था में मिली छात्रा के गले पर कसे जाने और चेहरे पर दांतों से काटने के निशान थे। जानकारी मिलते ही वहां तमाम लोगों की भीड़ लग गई। भीड़ में शामिल लोगों में आक्रोश को ध्यान में रखते हुए पुलिस लाइंस से अतिरिक्त फोर्स मंगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर डीएम गौरव दयाल, एसपी अरविंद सेन, एएसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह समेत काफी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंच गई। मौके पर पहुंची मितौली थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी अरविंद सेन ने बताया कि मामले में कुछ लोगों से पूछताछ भी हो रही है।

तीन लाख की दिलाएंगे सहायता: डीएम
डीएम गौरव दयाल ने बताया कि गैंगरेप मामले में पीड़ित परिवार को सहायता दिलाई जाएगी। यह सहायता राशि अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत दिलाई जाएगी।

प्रशासन और पुलिस अधिकारी परेशान

Gang Rape with Dalit Girl in Lakhimpur UP, Police Shocked

थाना मितौली क्षेत्र के एक गांव में कक्षा नौ की छात्रा से गैंगरेप और उसकी हत्या की खबर से पुलिस अधिकारियों के होश उड़ गए। आनन-फानन में एसपी, एएसपी समेत पूरा अमला मौके पर पहुंच गया। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ देखकर प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने आनन-फानन में शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। इसके तुरंत बाद एसओ नीमगांव, एसओ मितौली और एसओ फरधान की टीम बनाकर आरोपियों की गिरफ्तारी में लगा दिया गया।

एसओ ने नहीं उठाया एसपी का फोन
घटना को लेकर मितौली पुलिस की संजीदगी इस बात से जाहिर होती है कि गांव में हुई जघन्य घटना की जानकारी एसपी अरविंद सेन को दोपहर में एक पत्रकार से मिली। इसके बाद एसपी ने मितौली एसओ के सीयूजी नंबर पर फोन मिलाया, लेकिन एसओ का फोन नहीं उठा, जिसके बाद एसपी ने एएसपी को घटना की जानकारी दी और हुए खुद मौके पर रवाना हो गए।

आरोपियों से पुरानी रंजिश की बात भी आई सामने
पुलिस सूत्रों के मुताबिक गैंगरेप और हत्या के आरोपियों से पीड़ित पक्ष की पुरानी रंजिश सामने आ रही है। बताते हैं कि कुछ साल पहले आरोपियों ने मृतक छात्रा की बड़ी बहन से भी छेड़छाड़ की थी। घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।

पिता के पास दो बीघा जमीन
दुराचार के बाद हत्या का शिकार हुई छात्रा के पिता के पास महज दो बीघा जमीन है। मृतका की एक बड़ी बहन है तथा दो भाई हैं। बड़ी बहन की शादी हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed