फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   dalit girl gang raped and killed in badaun.

बदायूं फिर शर्मसार, गैंगरेप कर दलित किशोरी की हत्या

Wed, 24 Sep 2014 11:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बदायूं
ब्यूरो/अमर उजाला, बदायूं Updated Wed, 24 Sep 2014 11:29 AM IST
विज्ञापन
dalit girl gang raped and killed in badaun.

यूपी में बदायूं शहर के नेकपुर इलाके में 11वीं में पढ़ रही पंद्रह वर्षीय दलित छात्रा की मंगलवार को सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। तीन लड़कों ने स्वास्थ्य विभाग के एक कर्मचारी के घर में इस शर्मनाक कृत्य को अंजाम दिया।

विज्ञापन


उसी घर में बेहोशी की हालत में मिली लड़की ने दम तोड़ने से पहले अपनी मां को बताया कि तीन लोगों ने उसके साथ बुरा काम किया और घर में बता देने की धमकी देने पर उसको जबरन जहर खिला दिया।
विज्ञापन


कटरा सआदत गंज में दो बहिनों की हत्या की घटना के बाद जिले को कलंकित करने वाली इस घटना की सूचना पर एसपी सिटी, सीओ सिटी समेत सिविल लाइंस पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेहोशी की हालत में मिली किशोरी

dalit girl gang raped and killed in badaun.

शहर के नेकपुर इलाके में रहने वाले दलित परिवार की लड़की मंगलवार को दोपहर करीब एक बजे घर से गायब हो गई। उसके पिता मजदूरी करने गए थे और भाई जानवरों को चराने। मां भी किसी काम से घर से बाहर थी। करीब ढाई बजे उसका छोटा भाई घर पहुंचा तो स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी के घर से अपनी बहन के चीखने की आवाज सुनी।

जब उसने घर का दरवाजा खटखटाया तो तीन लड़के बाहर आए और बोले कि उसकी बहन टीवी देख रही है। लड़के को रुपये देकर समोसे लाने को कहा तो उसने रुपये नहीं लिए और मुहल्ले के लोगों को आवाज देने लगा। इस पर तीनों लड़के घर से निकलकर बाइक से फरार हो गए।

इस बीच मौके पर पहुंचे मुहल्ले वालों के साथ भाई ने घर के अंदर जाकर देखा तो उसकी बहन बेहोशी की हालत में पड़ी थी।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश

dalit girl gang raped and killed in badaun.

इसी बीच लड़की के पिता और मां भी आ गए। ये लोग लड़की को लेकर घर आए। उसके कपड़े बदले। परिवार वालों के मुताबिक कुछ पल के लिए होश में आने पर लड़की ने बताया कि तीन लोगों ने उसके साथ बुरा काम किया है। घर पर शिकायत करने की बात कहने पर उन्होंने उसे पानी में कोई चीज घोलकर पिला दी। इससे उसकी हालत बिगड़ गई।

इसके बाद परिवार वाले लड़की को मोहल्ले के ही एक डॉक्टर के यहां ले गए। डॉक्टर ने उसकी हालत गंभीर देखकर इलाज करने से मना कर दिया। शाम करीब चार बजे लड़की ने दम तोड़ दिया। उसकी हालत साफ बता रही थी कि उसके साथ गैंगरेप हुआ है।

सूचना पर एसपी सिटी मानसिंह चौहान, सीओ सिटी नरेंद्रपाल सिंह और एसओ सिविल लाइंस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। जिस घर में लड़की के साथ दुष्कर्म हुआ था, उस घर के लोग ताला डालकर भाग गए हैं। एसपी सिटी मानसिंह चौहान ने बताया कि लड़की के परिवार वालों की तहरीर पर स्वास्थ्य कर्मी के बेटे प्रशांत और दो अज्ञात युवकों के खिलाफ सामूहिक दुराचार और जहर देकर हत्या करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दबिशें दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed