फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Dad repeatedly raped his own daughter got her pregnant jailed

बाप बना हैवान, बेटी ने अपने ही बाप के बच्चे को जन्म दिया

Sat, 25 Apr 2015 05:29 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 25 Apr 2015 05:29 PM IST
विज्ञापन
Dad repeatedly raped his own daughter got her pregnant jailed

अपनी ही बेटी का लगातार बलात्कार करने वाले एक पिता को आजीवन जेल की सजा सुनाई गई है। पिता पर आरोप है कि वो कई दिनों से अपनी खुद की बेटी का बलात्कार कर रहा था। हैरानी वाली बात यह है कि जब इस पिता को गिरफ्तार कर ले जाया गया तब भी वह बेटी अपने पिता से कह रही थी वह उससे प्यार करती है।

विज्ञापन


डर्बीशायर के एक आरोपी पिता को सजा सुनाते हुए जज ने कहा कि इस तरह की सजा आमतौर पर खतरनाक हत्यारों को दी जाती है। जब इस हैवान पिता को गिरफ्तार करके ले जाया जा रहा था उस वक्त उसकी पीड़िता बेटी ने आकर कहा कि वह अब भी उनसे प्यार करती है और वह उन्हें मिस करेगी।
विज्ञापन


जज ने कहा कि उन्हें इस गुनाह को शब्दों में बया करने में मुश्किल होगी। कोर्ट ने कहा कि आरोपी ने अपनी बेटी के बचपन को तबाह कर दिया और उसके जीवन को उथल-पुथल कर रख दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार साल तक बेटी को बनाता रहा हवस का शिकार

Dad repeatedly raped his own daughter got her pregnant jailed

बेटी हर बार अपने पिता से कहती थी कि वो उसके साथ ऐसा न करे, लेकिन हर बार वो हैवान अपनी ही बेटी को हवस का शिकार बनाता था और कहता था वो दोबारा ऐसा नहीं करेगा। हालांकि इसके बावजूद वो बार बार अपनी बेटी का बलात्कार करता रहा।

बाप की हैवानियत उस वक्त रुकी जब स्कूल ने सूचना दी कि एक नाबालिग छात्रा गर्भवती हो गई है। इस दौरान पीड़िता ने एक बच्चे को जन्म दिया। जब उससे पूछा गया कि उसके बच्चे का बाप कौन है तो शुरुआत में तो सच्चाई कहने से डरती रही, लेकिन पिछले साल उसने उजागर किया कि उसका खुद का बाप ही उसके बच्चे का बाप है।

कोर्ट ने बताया कि आरोपी नियमित तौर पर चार साल तक अपनी ही बेटी का बलात्कार करता रहा। जज स्टुअर्ट रैफर्टी क्यूसी ने कहा कि आरोपी अपनी बेटी को उस वक्त ही निशाना बनाता था जब वो गुस्से में और आपे से बाहर होता था। सामान्य होने पर उसने कभी भी अपनी बेटी को नुकसान नहीं पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed