फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Dad leaves toddler in hot car, boy dies

बाप सोता रहा और कार में दम घुटने से मर गया बच्चा

Thu, 23 Apr 2015 09:38 AM IST
Updated Thu, 23 Apr 2015 09:38 AM IST
विज्ञापन
Dad leaves toddler in hot car, boy dies

अमेरिका में एराइजोना प्रांत के सबसे बड़े शहर फीनिक्स में एक पिता को अपने बेटे की हत्या के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि वह गाड़ी के भीतर अपने बच्चे को लॉक कर सोने चला गया और भीषण गर्मी के कारण दम घुटने से बच्चे की मौत हो गई।

विज्ञापन


पुलिस ने पिता जेम्स कोयर पर हत्या और बच्चे से बदसलूकी का आरोप लगाया है। पुलिस ने कहा कि यह एक दर्दनाक मौत है। जांच में पता चला है कि कार के अंदर कोई भी सीट नहीं थी। बच्चा अपनी पूरी हिम्मत से कार से बाहर आने की कोशिश कर रहा था। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि कार को बाहर से लॉक किया गया था या नहीं।

विज्ञापन

2 साल के मासूम का घुट गया दम

Dad leaves toddler in hot car, boy dies

पुलिस के मुताबिक जेम्स अपने पांच साल के बच्चे के साथ अपने 2 साल के बेटे को भी बाल कटवाने के लिए कार से ले गया था। उसने रास्ते में शराब की दुकान से एक गिन की बोतल खरीदी और फिर उसे वहीं खत्म कर दिया। इसके बाद वो कार चलाते हुए घर आ गया।

जेम्स अपने घर के भीतर सोने चला गया। उसका पांच साल का बेटा तो किसी तरह कार के बाहर आने में सफल हो गया, लेकिन उसका दो साल का बेटा कार के बाहर नहीं आ पाया। धीरे धीरे कार के भीतर का तापमान 90 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

दिलचस्प बात यह है कि बच्चे की मां घर के बाहर ही एक किताब पढ़ रही थी। शाम को 4 बजे जब लड़की की मां घर के बाहर निकलने ही वाली थी उस वक्त उसे कार में से अपने बच्चे की लाश मिली। जानकारी के मुताबिक इस परिवार में इस परिवार को लेकर थोड़ा कन्फ्यूजन हो गया था कि बच्चों की देखभाल कौन कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed