फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   dacoity in train in up

नई दिल्ली-बरौनी प्रीमियम ट्रेन में डाका

Thu, 29 May 2014 08:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Thu, 29 May 2014 08:22 AM IST
विज्ञापन
dacoity in train in up

बुधवार को देर रात नई दिल्ली-बरौनी स्पेशल प्रीमियम ट्रेन को डकैतों ने निशाना बनाया। पहले से ट्रेन में सवार बदमाशों के साथी ने यूपी में डासना के पास चेन पुलिंग कर ट्रेन रोकी। जिसके बाद ट्रेन में चढ़े हथियारबंद बदमाशों ने स्लीपर कोच में यात्रियों ले लूटपाट की और भाग निकले।

विज्ञापन


वारदात से ट्रेन सवार सैकड़ों यात्री सहम गए। तुरंत घटना की सूचना कंट्रोल को दी गई। जिससे रेलवे और जीआरपी में हड़कंप मच गया। पीड़ित ने मुरादाबाद में ट्रेन पहुंचने पर करीब 12 बजे रात में घटना की तहरीर दी है।

विज्ञापन

लुटेरों ने किया ट्रेन पर पथराव

dacoity in train in up

नई दिल्ली से बरौनी जाने वाली स्पेशल प्रीमियम ट्रेन 04022 बुधवार रात को नई दिल्ली से रवाना हुई। लेकिन जैसे ही ट्रेन डासना के पास पहुंची किसी यात्री ने ट्रेन को चेन पुलिंग कर रोका। इससे पहले कि चालक, गार्ड और यात्री कुछ समझ पाते, अंधाधुंध पांच छह बदमाश एस-3 कोच में चढ़ गए।

बदमाशों ने कोच में सवार बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी जाहिद से मोबाइल, नगदी, अंगूठी और दूसरा सामान लूट लिया। ट्रेन में कई अन्य यात्रियों से भी लूटपाट की गई। पांच मिनट में घटना को अंजाम देकर लुटेरे भाग निकले। जाहिद ने शोर मचाते हुए पीछा करने की कोशिश की तो लुटेरों ने ट्रेन पर पथराव किया।

ट्रेन पर डकैतों के धावे की खबर से सभी यात्री सहम गए। यात्रियों ने अपने-अपने कोच के दरवाजे बंद कर लिए।

रेलवे पुलिस में मची खलबली

dacoity in train in up

इधर कंट्रोल पर ट्रेन डकैती का मैसेज फ्लैश होते ही आरपीएफ और जीआरपी में भी खलबली मच गई। मुरादाबाद स्टेशन पर पहुंचते ही ट्रेन को सर्च किया गया।

शुरुआती पड़ताल में पता चला है कि चेन पुलिंग करने वाला डकैतों का ही साथी था। जाहिद ने मुरादाबाद जीआरपी में घटना की बाबत तहरीर दी है।

देर रात तक यह पता नहीं चला था कि जाहिद के अलावा बाकी और किस-किस यात्री के साथ घटना हुई है। जीआरपी मौके की ओर रवाना हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed