फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   dacoity in train.

तमिलनाडु एक्सप्रेस में लाखों का डाका

Sat, 28 Feb 2015 01:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा, मथुरा
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा, मथुरा Updated Sat, 28 Feb 2015 01:51 AM IST
विज्ञापन
dacoity in train.

गुरुवार को केंद्रीय रेल मंत्री रेल बजट में यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता पर रखने की बात कह रहे थें, रात को बदमाशों ने दिल्ली से चली तमिलनाडु एक्सप्रेस एसी वन कोच को फरह और आगरा के बीच लूट लिया। विरोध करने पर एक यात्री राजकुमार गर्ग  के सिर में चाकू मारकर घायल कर लिया। बदमाश लगभग 15 लाख रुपये से अधिक की नकदी, जेवरात, मोबाइल और कीमती सामान लूट कर फरार हो गए। वारदात के दौरान बदमाशों ने तीन बार ट्रेन को चेन पुलिंग कर रोका, लेकिन ट्रेन में चल रहे आरपीएफ एस्कार्ट का कोई अता पता नहीं था। लापरवाही पर तीन आरपीएफ आरक्षियों को निलंबित कर दिया गया।

विज्ञापन


तमिलनाडु एक्सप्रेस (12622) गुरुवार रात 11 बजे नई दिल्ली से तमिलनाडु के लिए चली थी और बदमाश भी वहीं से ट्रेन में सवार हुए। इस ट्रेन का मथुरा में स्टॉपेज नहीं है। रात्रि 12:40 बजे ट्रेन के मथुरा से निकलते ही पांच छह बदमाश एसी वन कोच में घुस गए और सो रहे यात्रियों को जगाकर एक- एक कर लूटना शुरू कर दिया। तब तक ट्रेन फरह और कीठम के बीच पहुंच चुकी थी, बदमाशों ने चेन पुलिंग कर उसे रोक लिया। बदमाशों ने करीब 35 मिनट तक दो दर्जन से अधिक यात्रियों से लूटपाट की। इस दौरान सीट नंबर 79 पर बैठे यात्री रामकुमार गर्ग व पास की सीट पर सो रही उनकी पत्नी सरोज गर्ग निवासी चबरी चूड़ी स्ट्रीट चेन्नई व अन्य यात्रियों ने विरोध किया तो लुटेरों ने रामकुमार गर्ग को सिर में चाकू मारकर कर घायल कर दिया।
विज्ञापन


यात्रियों के शोर मचाने पर बदमाश ट्रेन से उतरकर जंगल में भाग गए। इसके बाद ट्रेन रवाना हुई। थाना जीआरपी आगरा कैंट स्टेशन पर घायल राजकुमार गर्ग ने रिपोर्ट दर्ज कराई। घटना के बाद जीआरपी ने थाना फरह के गांव कोंह में दबिश दी और यहां से एक युवक को हिरासत में लिया है। इसके परिवार का युवक एक साल पहले ट्रेन में हुई डकैती की घटना में शामिल रहा था। उसी के संबंध में हिरासत में लिए गए युवक से पूछताछ की जा रही है। आरपीएफ के सहायक कमांडेंट आरपी तोमर ने बताया कि वारदात में शामिल बदमाश प्रोफेशनल थे, कई बार उन्होंने चेन पुलिंग की, जिसे स्टाफ ने ठीक किया। एसी कोच में सुरक्षा स्टाफ राउंड भी लगाता है, फिर भी वारदात हो गई। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगरा मंडल के डीआरएम सुनील शर्मा ने बताया कि इस संबंध में मंडल रेल प्रबंधक से बात की गई है, उन्होंने भी मामले को गंभीर माना है। मैं मंडल की सभी सुरक्षा एजेंसियों के साथ बैठक कर सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा करूंगा। आरपीएफ से जवाब मांगा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed