फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   dacoity in indian railway

फिर लुटी ट्रेन, अजमेर एक्सप्रेस में डकैतों का तांडव

Sun, 04 May 2014 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चोपन (सोनभद्र)
ब्यूरो/अमर उजाला, चोपन (सोनभद्र) Updated Sun, 04 May 2014 12:08 AM IST
विज्ञापन
dacoity in indian railway

अजमेर-संतरागाछी एक्सप्रेस में शुक्रवार की रात सशस्त्र नकाबपोशों ने पांच स्लीपर बोगियों में सवार यात्रियों को निशाना बनाया। डकैतों ने छह से अधिक यात्रियों को घायल कर लाखों रुपये लूट लिए। वारदात झारखंड के गढ़वा और जनपद के विंढमगंज रेलवे स्टेशन के बीच हुई।

विज्ञापन


ट्रेन उस समय संतरागाछी (कोलकाता) से अजमेर जा रही थी। चोपन पहुंचने पर यात्रियों ने इसकी जानकारी जीआरपी चौकी में दी। चौकी इंचार्ज शिवशंकर पटेल ने मामला दर्ज कर घायल यात्रियों का उपचार कराया। ट्रेन करीब घंटे भर बाद चोपन से रवाना हुई।

विज्ञापन

छह से अधिक यात्री घायल

dacoity in indian railway

संतरागाछी से अजमेर जा रही ट्रेन शुक्रवार की रात 1.55 बजे गढ़वा रोड रेलवे स्टेशन पहुंची। यहां से ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई थी कि असलहों से लैस 15-20 नकाबपोश एस-9 बोगी में चढ़ गए। स्टेशन पार करते ही वे यात्रियों से लूटपाट करने लगे।

डकैत एस-9 से एस-4 बोगी तक तांडव मचाते रहे। जिस यात्री ने विरोध किया, तमंचे के बट से उसके सिर पर वार कर दिया। छह से अधिक यात्रियों के सिर पर चोट लगी है। पांच बोगियों में लाखों की लूटपाट करने के बाद सभी बदमाश नगर रेलवे स्टेशन पहुंचने से पहले ही चेन पुलिंग कर उतर गए।

ट्रेन चोपन रेलवे स्टेशन आकर रुकी। यहां यात्रियों ने घटना की जानकारी दी।

पुलिस ने किया बयान दर्ज

dacoity in indian railway

एस-5 में यात्रा कर रहे मो. नईम ने बताया कि वह पूरे परिवार के साथ अजमेर शरीफ जा रहे थे। बदमाशों ने उनके पास से नकदी, महिलाओं के जेवरात एवं पर्स लूट लिए। अब्दुल रसीद, अब्दुल रज्जाक, गुड्डी खातून, कल्लू खान, मनोहर अंसारी ने नकदी, जेवरात एवं अन्य सामान लूटे जाने की शिकायत की।

एस-6 बोगी की यात्री सईदा खातू ने बताया कि उनके पास से दस हजार रुपये और एक चेन बदमाशों ने लूट ली। अन्य यात्रियों ने भी नकदी और जेवरात लूटे जाने की शिकायत की। सूचना पाकर पहुंचे डीएमयू योंगेंद्र ने घायलों का उपचार कराया।

जीआरपी चौकी इंचार्ज शिवशंकर पटेल ने सूचनात्मक रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बताया कि एफआईआर को गढ़वा स्थित जीआरपी थाने भेज रहे हैं। वहीं से विवेचना होगी। उधर, इसके चलते ट्रेन चोपन स्टेशन पर घंटे भर तक खड़ी रही। घायलों का उपचार और बयान दर्ज होने के बाद ट्रेन रवाना हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed