फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   dacoity in bank in up.

यूपी: दिनदहाड़े बैंक में 65 लाख का डाका

Wed, 17 Sep 2014 08:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़, पिलखुवा, धौलाना
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़, पिलखुवा, धौलाना Updated Wed, 17 Sep 2014 08:39 AM IST
विज्ञापन
dacoity in bank in up.

हथियारबंद आठ बदमाशों ने मंगलवार दोपहर यूपी में धौलाना सहकारी बैंक से 64 लाख 81 हजार 920 रुपये लूट लिए। बदमाशों ने ब्रांच मैनेजर समेत चार कर्मचारियों को तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया।

विज्ञापन


लुटेरों ने सीसीटीवी कैमरे तोड़कर उनकी डीवीआर भी कब्जे में ले ली। बदमाश गार्ड की बंदूक छीनकर फायरिंग करते हुए तीन मोटरसाइकिलों पर भाग गए। बदमाशों की लोकेशन बुलंदशहर में मिल रही है।
विज्ञापन


धौलाना में गुलावठी-मसूरी लिंक मार्ग स्थित जिला सहकारी बैंक में गाजियाबाद मुख्यालय से कैशियर अरुण शर्मा, गार्ड शिवप्रसाद, कार चालक दीपक और मतेश मंगलवार दोपहर 12:25 बजे 60 लाख रुपये लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके पीछे ही नकाबपोश छह बदमाश भी बैंक में घुसे जबकि दो पहले से ही अंदर मौजूद थे। बदमाशों ने घुसते ही गार्ड की बंदूक छीनी फिर तमंचे की बट से शाखा प्रबंधक अनिल कुमार, कैशियर रघुनाथ सिंह, अरुण शर्मा और गार्ड शिवप्रसाद को घायल कर दिया।

बदमाशों ने 60 लाख का कैश बाक्स कब्जे में लेकर बैंक में पहले से मौजूद 4 लाख 81 हजार 920 रुपये भी समेट लिए। मात्र 15 मिनट में वारदात करके बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए तीन मोटरसाइकिलों पर भाग निकले।


उनके जाते ही मैनेजर ने पुलिस समेत अपने उच्चाधिकारियों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे डीआईजी के सत्यनारायण ने बताया कि बदमाशों की आखिरी लोकेशन बुलंदशहर के गेसूपुर के आसपास मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed