फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   dacoity at tulsi nagar of banda, uttar pradesh

यूपीः घर में घुसे डकैत, डर से रोया मासूम तो मरोड़ दी गर्दन

Mon, 21 Sep 2015 07:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Mon, 21 Sep 2015 07:10 PM IST
dacoity at tulsi nagar of banda, uttar pradesh

बुंदेलखंड के बांदा में तुलसी नगर (बाबा तालाब) मोहल्ले में शनिवार की रात बिजली मैकेनिक भोला के घर पड़ी डकैती में बदमाशों ने घर में किसी को भी शोर मचाने का मौका नहीं दिया।



वृद्ध जगना और दंपति पर अपना जोर चलाने के बाद डकैतों ने रो रहे भोला के एक वर्षीय पुत्र विजय को गर्दन मरोड़कर मरणासन्न कर दिया। इस बीच बगल में सो रहीं भोला की चार मासूम पुत्रियां भी जाग गईं। डकैतों ने उन्हें शोर न मचाने के लिए 5-5 रुपये थमा दिए।


भोला के साथ कमरे में उसकी चार पुत्रियां मीनू (11), रेनू (8), खुशी (5) व लक्ष्मी (3) भी सो रही थीं। डकैतों की मारपीट से वह जाग गईं। पहले मीनू और रेनू की आंख खुली। मीनू ने बताया कि डकैतों की पिटाई से मम्मी-पापा का हल्ला सुनकर वह और उसकी बहन रेनू जाग गई। इस पर एक डकैत ने उन्हें अपनी जेब से 5-5 रुपये निकालकर दिए।

विज्ञापन

तमंचों की बटों से पीटकर किया लहूलुहान

dacoity at tulsi nagar of banda, uttar pradesh

शोर मचाने पर गला दबाते हुए चुप रहने की धमकी दी। दूसरे कमरे में सो रहे भोला प्रजापति व पत्नी सर्वेश (35) को भी दबोचा और तमंचों की बटों व डंडों से पीटकर लहूलुहान कर दिया।

सर्वेश के साथ सो रहा एक वर्षीय पुत्र विजय बहादुर रोने लगा तो बदमाशों ने उसे जमीन पर पटक दिया और गर्दन मरोड़ दी। लगभग एक घंटे तक तांडव मचाने के बाद डकैतों ने बक्से में रखे दो लाख रुपये व लगभग तीन लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर बटोर लिए और मुख्य दरवाजा खोलकर भाग निकले।

सूचना पर आई पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां से गृह स्वामी, उसकी पत्नी और बच्चे को कानपुर के हैलट अस्पताल रिफर कर दिया गया। पुलिस खुद उन्हें लेकर कानपुर गई।

रविवार को दोपहर कानपुर में मासूम विजय की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। डीआईजी ज्ञानेश्वर तिवारी, अपर पुलिस अधीक्षक आशुतोष शुक्ला, सीओ विनोद सिंह व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार सिंह ने मौका मुआयना किया। डीआईजी ने बताया कि डकैतों की तलाश के लिए पुलिस टीमें लगा दी गई हैं। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed