फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   dacoits raped pregnent women in front of her brother in bijnor

लुटेरों ने भाई के सामने किया बहन का बलात्कार

Wed, 07 Oct 2015 01:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Wed, 07 Oct 2015 01:51 PM IST
विज्ञापन
dacoits raped pregnent women in front of her brother in bijnor

उत्तर प्रदेश में बिजनौर में हथियारों से लैस चार बदमाशों ने सोमवार देर शाम बाइक से घर लौट रहे भाई-बहन को गन्ने के खेत में खींच लिया। बदमाशों ने दोनों को तमंचे की बटों से बुरी तरह से पीटा और भाई के सामने ही गर्भवती बहन का रेप किया।

विज्ञापन


भाई-बहन से गहने और नगदी लूटने के बाद बदमाश उन्हें गन्ने के खेत में छोड़कर फरार हो गए। पीछे से आए दो पुलिसकर्मियों को दोनों ने आपबीती सुनाई तो पुलिसकर्मियों ने उनको जिला अस्पताल या उनके घर ले जाने के बजाए दो घंटे तक अज्ञात स्थान पर बैठाए रखा।
विज्ञापन


आधी रात को दोनों को बाइक से गांव के बाहर छोड़कर चंपत हो गए। दोनों के कराहने पर गांववालों को मामले का पता चला। ग्रामीणों ने दोनों को मंगलवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

FIR न लिखने पर दरोगा सस्पेंड

dacoits raped pregnent women in front of her brother in bijnor

क्षेत्र के की एक गांव निवासी युवक सोमवार रात अपनी गर्भवती बहन को उसकी ससुराल से लेकर बाइक से घर लौट रहा था। मंडावर-किरतपुर रोड पर गांव मोहंडिया नहर के पास पीछे से दो बाइकों पर आए चार नकाबपोश बदमाशों ने अपनी बाइक आगे लगाकर भाई बहनों की बाइक रुकवा ली।

बदमाश उनको हथियारों के बल पर गन्ने के खेत में ले गए। वहां पर दोनों को तमंचे व बंदूक की बटों से पीटा और गर्भवती को अपने साथ गन्ने के खेत से आगे आम के बाग में ले जाकर बलात्कार किया।

पुलिसकर्मी दोनों को अपने साथ ले गए और दोनों को रिपोर्ट दर्ज न कराने के लिए दो घंटे तक अज्ञात स्थान पर बैठाए रखा। पुलिस द्वारा शुरू में कार्रवाई न करने पर ग्रामीणों ने थाने पर हंगामा किया।

डीएम, एसपी सहित तमाम अधिकारियों ने जिला अस्पताल जाकर भाई-बहनों से आपबीती सुनी। पीड़िता के पिता की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वहीं मामले में लापरवाही बरतने पर दरोगा एके बिंदल को सस्पेंड कर दिया गया।

22 वर्षीय पीड़िता को मेडिकल के भेजा गया

dacoits raped pregnent women in front of her brother in bijnor

अल्ट्रासाउंड करने वाले कर्मचारी के छुट्टी होने के कारण डीएम ने पीड़िता का अल्ट्रासाउंड जिला अस्पताल से बाहर कराने के निर्देश दिए। साथ ही मेडिकल के लिए दो चिकित्सकों का पैनल गठित किया।

एसपी को गर्भवती के परिजनों ने बलात्कार की घटना की भी तहरीर सौंपी है। गर्भवती की उम्र करीब 22 साल है। वह तीन महीने की गर्भवती बताई जाती है। भाई-बहन के मुताबिक चारों बदमाशों के पास हथियार थे।

वहीं, एसपी सुभाष सिंह बघेल के मुताबिक इस मामले में लूट की रिपोर्ट दर्ज की गई थी, पर डीएम व उन्हें महिला के यह बताने पर कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है, बलात्कार की धारा भी बढ़ा दी गई है।

इस केस के खुलासे के लिए पुलिस की चार टीम गठित की है। मामले में लापरवाही बरतने पर दरोगा एके बिंदल को सस्पेंड कर दिया गया है। पूरे थाने की भूमिका की जांच कराई जा रही है। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed