पुलिस पर मिर्ची झोंक की फायरिंग, साथी को छुड़ा भागे बदमाश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद से आगरा पेशी के लिए लाए जा रहे कुख्यात बदमाश पंकज उर्फ भोला को छुड़ाने के लिए उसके साथी बदमाशों ने तीन पुलिस कर्मियों मिर्ची झोकी और फायरिंग की। इसके साथ ही बदमाशों ने सिपाहियों की बंदूकें भी लूट लीं।
फिरोजाबाद से आगरा जा रही इटावा डिपो की यूपी-75-एम-7460 नंबर की बस में चार सिपाही सुभाषचंद्र, अजीत, अमरजीत और जयनारायण और बदमाश पंकज बस की आगे की सीट में बैठे थे जबकि सात-आठ लोग बस की पिछली सीट में बैठे थे।
आगरा से करीब 20 किमी पहले ही शाम करीब पौने छह बजे जैसे ही बस नागपुर और टुंडला सीमा पर पहुंची वैसे ही पिछली सीट पर बैठे बदमाशों ने सिपाहियों के आंख में मिर्ची झोंक दी और फिर उनपर फायरिंग की। बदमाशों की इस फायरिंग में सिपाही जयनारायण की हातल गंभीर बताई जा रही है जिसे आगरा के एसएन हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है।
कई की हत्या कर चुका है पंकज
फायरिंग करने वाले बदमाश अपने साथी बदमाश पंकज साथ छुड़ाने के साथ पुलिस कर्मियों की बंदूकें भी लूट ले गए। फायरिंग करने वाले बदमाश मथुरा के रहने वाले अपने साथी बदमाश पंकज साथ लेकर भाग गए।
बदमाशों की फायरिंग के बावजूद जब सिपाही जयनारायण ने बदमाश का पंकज को छुड़ाने नहीं दिया और अपनी पकड़ मजबूत कर ली तो बदमाशों ने उसपर ताबड़ तोड़ फायरिंग कर दी जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद बदमाश बंदूक दिखाकर बस रुकवाई जहां मौजूद मोटर साइकिल से भोला के साथ फरार हो गए।
बताया जा रहा कि यह अलीगढ़ निवासी पंकज 2012 में श्रीधाम एक्सप्रेस में हमला बोलकर मोहित भारद्वाज और सिपाही फैज मोहम्मद, और सपा नेत्री शम्मी कोहली की हत्या का आरोपी था और इसी मामले में उसे आगरा पेशी के लिए लाया जा रहा था।