{"_id":"958c92352e244dba540bb088bf60747f","slug":"dacoits-fires-at-policemen-near-agra-to-scape-their-friend-hindi-news-ar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाहियों पर मिर्ची झोंक की फायरिंग, साथी को छुड़ा ले गए बदमाश","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
सिपाहियों पर मिर्ची झोंक की फायरिंग, साथी को छुड़ा ले गए बदमाश
ब्यूरो/अमर उजला, आगरा
Updated Wed, 27 May 2015 06:42 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद से आगरा पेशी के लिए लाए जा रहे कुख्यात बदमाश पंकज उर्फ भोला को छुड़ाने के लिए उसके साथी बदमाशों ने तीन पुलिस कर्मियों मिर्ची झोकी और फारिंग की।
विज्ञापन
फिरोजाबाद से आगरा जा रही इटावा डिपो की यूपी-75-एम-7460 नंबर की बस चार सिपाही सुभाषचंद्र, अजीत, अमरजीत और जयनारायण और बदमाश पंकज बस की आगे की सीट में बैठे थे जबकि सात-आठ लोग बस की पिछली सीट में बैठे थे।
विज्ञापन
आगरा आ रही बस शाम करीब पौने छह बजे जैसे ही नागपुर और टुंडला सीमा पर पहुंची वैसे ही पिछली सीट पर बैठे बदमाशों ने सिपाहियों के आंख में मिर्ची झोंक दी और फिर उनपर फायरिंग की। बदमाशों की इस फायरिंग में सिपाही जयनारायण की हातल गंभीर बताई जा रही है जिसे आगरा के एसएन हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
फायरिंग करने वाले बदमाश मथुरा के रहने वाले अपने साथी बदमाश पंकज साथ छुड़ाने के साथ पुलिस कर्मियों की बंदूकें भी लूट ले गए। फायरिंग करने वाले बदमाश मथुरा के रहने वाले अपने साथी बदमाश पंकज साथ लेकर भाग गए।