फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   dacoit shamim wanted for police of 3 states arrested from govardhan

यूपी: 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

Mon, 21 Dec 2015 12:02 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 21 Dec 2015 12:02 PM IST
विज्ञापन
dacoit shamim wanted for police of 3 states arrested from govardhan

मथुरा में थाना गोवर्धन के गांव दौसेरस निवासी कुख्यात बदमाश शमीम को गोवर्धन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उस पर मथुरा, राजस्थान और हरियाणा से 50 हजार का इनाम घोषित है।

विज्ञापन


11 मार्च, 2015 को उसने गांव दौसेरस में दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। तब मुख्यमंत्री गोवर्धन के जतीपुरा में रुद्रकुंड के शुभारंभ समारोह में आए हुए थे और घटना से अफसरों में हड़कंप मच गया था। पुलिस ने शमीम के साथी उमर खां निवासी गांठौली को भी गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


शमीम 2003 में गांव की रंजिश के चलते अपराध क्षेत्र में सक्रिय हुआ। 2004 में उसके पिता भागमल की हत्या की गई थी। 2004 में ही नजीर और हुकमू की हत्या में उसे प्रमुख आरोपी माना गया। 2014 में उसके भाई तैयब की हत्या हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्‍थान और हरियाणा में भी है वांटेड

dacoit shamim wanted for police of 3 states arrested from govardhan

उसने 11 मार्च, 2015 में गांव के जफरू और मोटा की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना में उसके चाचा जैकब की भी मौत हो गई थी। उस पर गोवर्धन, हरियाणा और राजस्थान में कुल 24 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

गोवर्धन थाने से 15 हजार इनाम घोषित है। राजस्थान से 30 हजार, हरियाणा से पांच हजार का इनाम है। पुलिस शमीम को टटलू लुटेरों के गैंग का लीडर भी मानती है।

गोवर्धन पुलिस ने उसे शनिवार की रात को बरसाना रोड से देशी बंदूक, दो तमंचे, 23 कारतूस के साथ पकड़ा। एसएसपी डा. राकेश सिंह ने टीम को पांच हजार का इनाम दिया है।

अंतरिम जमानत के बाद नहीं गया जेल

dacoit shamim wanted for police of 3 states arrested from govardhan

एसएसपी डा. राकेश सिंह ने बताया कि शमीम को राजस्थान की एंटी करप्शन टीम ने 2012 में गिरफ्तार किया था। उसने अपने आपराधिक मामले में धाराएं हटवाने के लिए अलवर और जयपुर में रिश्वत दी थी।

इसमें 21 माह जयपुर जेल में बंद रहा। बाद में उसे 25-25 हजार की अंतरिम जमानत दी गई। इसके बाद से वह फरार चल रहा था।

मथुरा पुलिस ने उसके इनाम और आपराधिक रिकार्ड संबंधी कागजात पता करने टीम को अलवर और जयपुर भेजा है। उसने हरियाणा के नूंह जनपद के थाना पुन्हाना में उसने बबली नाम के युवक पर दो बार हमला किया था।

पत्नी को लड़ाया प्रधानी का चुनाव
मथुरा। फरारी के दौर में उसने पत्नी शबनम को प्रधानी का चुनाव लड़ाया। वह चुनाव हार गई। चुनाव के दौरान वह एलान से गांव में आता-जाता रहा और खूब प्रचार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed