{"_id":"8be6e3d7a4c3e1c69928c2cf0ef3054a","slug":"d-p-yadav-s-relative-asks-ransom-to-ghaziabad-businessman","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीपी यादव के भांजे ने मांगी रंगदारी","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
डीपी यादव के भांजे ने मांगी रंगदारी
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 01 Jan 2014 12:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री डीपी यादव के भांजे विवेक यादव ने एक लोहा कारोबारी से सवा दो करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी है। कारोबारी ने गाजियाबाद कोतवाली में उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
नोएडा के सेक्टर 11 में अरिंदम भट्टाचार्य परिवार सहित रहते हैं। उनके बुलंदशहर औद्योगिक क्षेत्र में जीटी रोड पर दो प्लॉट हैं। प्लॉट के पास ही उनकी लोहे की फैक्ट्री है।
विज्ञापन
मां का आशिक बेटियों से करता था रेप
उन्होंने पुलिस को बताया कि प्लॉटों पर लेनदेन के चलते राजनगर निवासी विवेक यादव 2.14 करोड़ रुपए की रंगदारी मांग रहा है। पिछले कुछ दिनों से विवेक उनके आवास पर अज्ञात व्यक्तियों को भेजकर धमकी दिलवा रहा है।
विज्ञापन
बीवी का दो प्रेमियों से चल रहा था चक्कर, पति मारा गया!
पीड़ित ने पुलिस को यह भी बताया कि विवेक ने पूर्व में उसके परिजनों को डरा-धमकाकर 31 ब्लैंक चेक भी ले लिए हैं। शहर कोतवाल वीर विक्रम सिंह ने बताया कि पीड़ित कारोबारी ने विवेक पर स्वयं को बंधक बनाए रखने का भी आरोप लगाया है।
'जब होश आया तो मैं निर्वस्त्र थी'
पुलिस ने रंगदारी सहित विभिन्न धाराओं में आरोपी विवेक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।