फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   cyber romeo arrested on flirting through facebook

50 लड़कियों को फंसाने वाला 'साइबर रोमियो' गिरफ्तार

Thu, 20 Nov 2014 12:04 PM IST
Updated Thu, 20 Nov 2014 12:04 PM IST
विज्ञापन
cyber romeo arrested on flirting through facebook

बॉलीवुड फिल्मों से प्रेरणा लेकर एक युवक ने पूरे फिल्मी अंदाज में करीब 50 लड़कियों को सोशल मीडिया के जरिए फंसाया और उनका फायदा उठा रहा था।

विज्ञापन


बेहरमपुरा में रहने वाले फैसल याकूब कुरैशी (27) ने फेसबुक पर राज मल्होत्रा के नाम से फर्जी अकाउंट बनाया और लड़कियों से दोस्ती बढ़ानी शुरू कर दी।

फैसल ने फेसबुक के जरिए 2010 में एक ऐसी लड़की से दोस्ती करने की कोशिश की जो सोशल साइट पर काफी सक्रिय थी। खुद को एक नामी बिजनेसमैन बताने वाले युवक ने जल्द ही लड़की का दिल जीत लिया और उसका फोन नंबर भी हासिल कर लिया।
विज्ञापन


इसके बाद दोनों अक्सर एकांत में मिलने लगे। हालांकि उसकी हरकतों की वजह से लड़की को शक हुआ और उसने पीठ पीछे उस पर नजर रखती शुरू कर दी। कुछ दिनों तक ये सिलसिला यूं ही चला और आखिरकार उसने युवक की असली पहचान ढूंढ़ निकाली और उससे बात करना भी बंद कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

'मांग पूरी करो नहीं तेजाब डाल दूंगा'

cyber romeo arrested on flirting through facebook

टीओआई के अनुसार, युवती की दूरी से फैसल नाराज हो गया और उसने बात न मानने पर उस पर तेजाब से हमला करने की भी धमकी दे डाली। यही नहीं उसने उसके पिता को भी बदनाम करने की धमकी दी।

धमकियों से परेशान होकर युवती और उसके परिजनों ने क्राइम ब्रांच से संपर्क किया और युवक के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया। इंस्पेक्टर एचआर राठौर ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद उन्होंने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर ‌लिया है।

उन्होंने बताया कि आरोपी युवक एक नहीं बल्कि 50 लड़कियों को वेबसाइट के जरिए अपने जाल में फंसा चुका है और सभी को ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रहा था।

बता दें कि बीते दिनों में ऐसे कई मामले सामने आए हैं जिनमें फर्जी फेसबुक अकाउंट के जरिए युवतियों को फंसाकर उनके साथ रेप और धर्म परिवर्तन भी कराया गया। ऐसे मामलों से देश की राजनीति भी काफी गरमाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed